Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के परिपेक्ष्य से पीस कमेटी की बैठक हुई सम्पन्न

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शासन के निर्देशानुसार आज जिला पंचायत सभागार में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के परिपेक्ष्य से जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने विभिन्न धर्म गुरुओं के साथ जिला शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक मे जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने धर्मगुरुओ से जिले में भाईचारा एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने पर ना केवल चर्चा की बल्कि उनके विचार जाने। धर्मगुरुओं ने जिले में गंगा-जमुनी तहजीब, अनेकता में एकता, अमन-चैन एवं आपसी सौहार्द कायम रखने पर अपने सारगर्भित विचार व्यक्त किए। उन्होंने प्रशासन को आश्वस्त किया कि जिले में गंगा-जमुनी तहजीब सदैव बरकरार रहेगी।

जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने कहा कि समाज के किसी वर्ग के किसी भी व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की असंगत बात व्यक्त की जा रही है तो प्रत्यक्ष रोष व्यक्त करने के बजाय उसका स्क्रीनशॉट लेकर उचित माध्यम से पुलिस एवं प्रशासन को तत्काल अवगत कराया जाए।

पुलिस-प्रशासन तत्परता से उचित कार्यवाही अमल में लाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से इतने अल्प समय में दी गई सूचना पर आयोजित बैठक में आप सब ने प्रतिभाग किया, सभी धर्मगुरु धन्यवाद के पात्र हैं।

समाज में सौहार्द माहौल के सृजन में सभी की महती भूमिका है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एसपी क्राइम, नगर मजिस्ट्रेट सहित विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21409 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 5 =