Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: किडजी न्यू मंडी स्कूल में बनाया गया रक्षाबंधन पर्व

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) रक्षाबंधन के अवसर पर विद्यालय में बच्चों द्वारा राखी मेकिंग कंपटीशन किया गया। जिसमें बच्चों ने अति आकर्षक राखियां बनाई। इसका उद्देश्य बच्चों कि क्रिएटिविटी को बढ़ावा देना रहा । तथा विद्यालय के सभी बच्चों द्वारा रक्षाबंधन का पर्व बड़े हर्षोल्लास व उत्साह के साथ बनाया गया।

विद्यालय में सभी बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी तथा भाइयों द्वारा आकर्षक उपहार पाकर बहने बहुत खुश हुई । इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर चारु भारद्वाज जी ने बच्चों को रक्षाबंधन की बधाई दी तथा उन्हें बताया की रक्षाबंधन के पर्व पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं व उनकी लंबी उमर की कामना करती है।

और भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं तथा हमेशा उनकी रक्षा करने वादा करते हैं। इस अवसर पर विद्यालय की को कोऑर्डिनेटर साक्षी बक्शी जी ने बच्चों को समझाया की रक्षाबंधन भाई बहन के प्यार का पर्व है।

इस दिन को सभी लोग बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। तथा इस अवसर पर विद्यालय की सभी शिक्षिकाओं अरुणा,दीक्षा, श्वेता, ऐश्वर्या, उन्नति, दिव्या, सिमरन व तान्या ने कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु और पूर्ण योगदान दिया।

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- [email protected]

Shyama Charan Panwar has 356 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 9 =