Muzaffarnagar News: गन्ने के रस से गर्मी में मिल रही राहत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। गर्मियों में गन्ने का रस जितना दिल को लुभाता है, उतना ही सेहत के लिए भी फायदेमंद है। गन्ने का रस पीने से शरीर को कई प्रकार के पौष्टिक तत्व मिलते हैं। इन दिनों जिले में गर्मी परवान पर है। इस भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोग तरह-तरह के शीतल पेय का सहारा ले रहे हैं, ताकि ठंड से राहत मिल सके और सेहत भी ठीक रहे गन्ने का रस लोगों की पहली पसंद बना हुआ है।
अपनी दुकान लगाने वाले सचिन कुमार ने बताया कि इन दिनों बढ़ते तापमान की वजह से बिक्री अधिक है। छोटे गिलास की कीमत 10 रुपये व बड़ा 20 रुपये तक है। गन्ने के स्वाद को और बेहतर बनाने के लिए इसमें नींबू, पुदीना, काला नमक आदि भी मिलाए जाते है।
प्रसिद्ध चिकित्सक ने बताया कि गर्मी के दिनों में सेहत के लिए गन्ने का रस बेहद लाभदायक है। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नेशियम व फास्फोरस जैसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं और दांतों की समस्या भी दूर होती है। गन्ने के रस के सेवन से शरीर में खून का बहाव भी नियंत्रित रहता है। वहीं गन्घ्ने का यह रस कैंसर व मधुमेह जैसी जानलेवा बीमारियों से लड़ने में भी मदद करता है। उन्घ्होंने कहा कि विशेषज्ञ बताते हैं कि गर्मी में कोल्ड ड्रिंक और सॉफ्ट ड्रिंक्स से कहीं बेहतर गन्ने का रस है, क्घ्योंकि यह प्राकृतिक है। इसमें किसी प्रकार की मिलावट नहीं होती है।
विशेषज्ञों के अनुसार, गन्ने के रस में कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम और मैग्नेशियम की मात्रा इसके स्वाद को क्षारीय (खारा) करती है। इस वजह से यह तत्व कैंसर से लड़ने में भी मदद करते हैं। प्रोस्टेट और स्तन (ब्रेस्ट) कैंसर से लड़ने में भी गन्घ्ने के रस को कारगर माना जाता है।
वहीं गन्ने के रस में पोटैशियम की अधिक मात्रा होने की वजह से यह शरीर के पाचनतंत्र के लिए बहुत फायदेमंद है। यह रस पाचन सही रखने के साथ-साथ पेट में संक्रमण से भी बचाता है। गन्ने का रस कब्ज की समस्या को भी दूर करता है। डॉक्घ्टर्स पीलिया रोग में विशेष रूप से गन्ने का रस पीने की सलाह देते हैं।
बांझपन की समस्या दूर करने में भी मददगाररू गन्घ्ने के रस को फर्टिलिटी बूस्घ्टर भी माना जाता है। बताया जाता है कि जो पुरुष इनफर्टिलिटी यानी बांझपन की समस्या से ग्रसित हैं और शुक्राणुओं की गुणवत्ता खराब है, उन्हें गन्ने का रस पीने से लाभ होता है। वहीं महिलाओं को भी पीरियड्स से पहले ब्लड स्पॉटिंग व क्रैंप से गन्घ्ने का रस राहत दिलाता है।
गन्ने के रस का सेवन करने से पेट फूलने और थकान की समस्या आदि दूर हो जाती है। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह लिवर और किडनी के फंक्शन को बेहतर बनाता है। मुंहासों और डैंड्रफ की समस्या से राहत दिलाने में भी यह मददगार है।
अगर कफ की है समस्घ्या तो बरतें सावधानीः डॉक्टर्स के अनुसार, गन्ने का रस पीने का सबसे अच्छा समय दोपहर है। रात के समय इससे बचना बेहतर है। गर्मियों के दौरान अपने शरीर को ताजातरीन रखने और हाइड्रेट करने के लिए गन्ने के रस पीया जा सकता है। हालांकि जिन लोगों का शरीर ज्यादा कफ पैदा करता है या जिनका पाचन तंत्र कमजोर है, उन्हें इसके सेवन में सावधानी बरतनी चाहिए। ऐसे लोग डॉक्टर की सलाह जरूर लें। सर्दी की समस्या से पीड़ित लोगों को भी गन्घ्ने का रस पीने से बचना चाहिए।

