Muzaffarnagar News-किसान मसीहा चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत को जन्मदिन पर किया याद
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । भाकियू की राजधानी सिसौली में आज किसानां के लिए जीवन पर्यन्त संघर्ष करने वाले स्व.चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत की जयंति मनाई गई। जिले के किसान भवन मे आज सुबह से ही हवन शुरू हो गया। भाकियू अध्यक्ष रहे बालियान खाप के चौधरी स्वर्गीय महेन्द्र सिंह टिकैत की जयंति के उपलक्ष में किसान भवन पर हवन-पूजन के साथ मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में हरियाणा से पूर्व सांसद एवं जननायक जन मोर्चा के अध्यक्ष अजय चौटाला और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी, आप सांसद संजय सिंह भी शामिल हुए। सिसौली मे आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए रालोद प्रमुख एवं सांसद राज्यसभा जयंत चौधरी ने अपने सम्बोधन मे कहा कि बाबा टिकैत सादगी का प्रतीक थे।
उन्होने अपने जीवनकाल मे अनेक सामाजिक आन्दोलन किए। आज हम सभी उनकी स्मृतियों को याद कर श्रृद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। बाबा टिकैत ने किसान हितो मे अनेक आन्दोलन किए। उस समय के बुजुर्ग तो अब शायद कम होंगे। जयंत चौधरी ने कहा कि आप सभी ने अपने जीवन का एक बहुत बडा हिस्सा बाबा टिकैत के साथ व्यतीत किया। बाबा टिकैत ने बहुत सादगी का जीवन व्यतीत किया तथा किसानो को उनके अधिकारों के लिए जागरूक किया।
किसान मसीहा चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत की यादें और बातें आज भी किसानो के जेहन मे हैं। बाबा ने किसानो को एकजुट कर उन्हे उनके अधिकारों के लिए संषर्ष करना सिखाया और उनकी दी हुई ताकत पर ही आज किसान अपनी बात पंचायतों से लेकर सरकारी कार्यालयों तक कहने मे नही हिचकते।
भाकियू ने दिवंगत अध्यक्ष चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत की 87 वीं जयंति सिसौली मे किसान-मजदूर दिवस के रूप मे मनाई गई। विदित हो कि बालियान खाप के चौधरी महेन्द्र सिह टिकैत ने मुश्किल समय मे किसानों को एकजुट कर अांदोलन खडा किया था। इसके बाद तो जैसे हालात बदलने शुरू हो गए। किसान चेतना का एक नया दौर शुरू हुआ।
बाबा महेन्द्र सिंह टिकैत की जयंति पर आज विभिन्न किसान संगठनो,विभिन्न प्रान्तों से पहुंचे राजनीतिज्ञो एवं किसान नेताओं सहित कई गणमान्य लोगों ने स्व.बाबा टिकैत की समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी। कार्यक्रम मे पधारे अतिथियो ने अपने सम्बोधन में बाबा टिकैत की पंचायतो में सम्मलित हुई अपार भीड,किसान हितों के लिए किए गए आन्दोलन एवं आन्दोलन के दौरान भाकियू द्वारा बाहर से आने वाले किसानो के ठहरने आदि विभिन्न व्यवस्थाओं आदि का भी जिक्र किया।
कार्यक्रम मे पधारे जिनमे रालोद प्रमुख जयंत चौधरी, हरियाणा से पधारे अभय चौटाला, बुढाना विधायक राजपाल बालियान, शामली विधायक प्रसन्न चौधरी, गठवाला खाप के थांबेदार श्याम सिंह बाबरी, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, थाना भवन विधायक अशरफ अली, पूर्व मंत्री राजपाल सैनी, पुरकाजी विधायक अनिल कुमार, मीरांपुर विधायक चंदन सिंह चौहान, पूर्व मंत्री धर्मवीर सिह बालियान, पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक
भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ.नरेश टिकैत, भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत, गौरव टिकैत, चरण सिंह टिकैत, कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की और से भेजे गए प्रतिनिधि मंडल में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा, किसान चिंतक एवं वरिष्ठ समाजसेवी कमल मित्तल, धीरज माहेश्वरी आदि ने बाबा टिकैत को श्रृद्धांजलि अर्पित की। सभी वक्ताओ ने बाबा टिकैत द्वारा किए गए किसान हित मे किए गए आन्दोलन एवं संघर्ष गाथा पर प्रकाश डाला गया।
चौ. टिकैत को मंत्री के आवास पर किया याद
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान के एटूजेड आवास पर किसानों के मसीहा चौ. महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती मनाई गयी। इस अवसर पर संजीव बालियान ने कहा कि किसान संगठनों को किसानों की लड़ाई को मजबूती के साथ लड़ना चाहिए। चौ. महेंद्र सिंह टिकैत ने जीवन पर्यन्त किसानों के लिए संघर्ष किया। वो चाहते थे कि किसान आर्थिक रूप से मजबूत हो और उसको उसकी फसल का उचित मुआवजा मिले।
इसके लिए उन्होंने देशभर में कई बड़े धरना प्रदर्शन किये साथ ही संजीव बालियान ने कहा कि देश का बड़े से बड़ा नेता चौ. महेंद्र सिंह टिकैत का लोहा मानता था। इस दौरान पूर्व विधायक उमेश मलिक ने भी अपने विचार रखे और चौ. महेंद्र सिंह टिकैत को किसानों का मसीहा बताते हुए कहा कि आज किसान संगठन एक दायरे में सिमटकर रह गये है। किसान नेता दल सिंह वर्मा ने भी अपने विचार रखते हुए चौ. महेंद्र सिंह टिकैत के अनेक संस्मरण सुनाये। किसान यूनियन में लम्बे समय से रहे राजू अहलावत ने भी चौ. महेंद्र सिंह टिकैत के जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि वो हमेशा किसानों के आदर्श रहेंगे।
किसान नेता अशोक बालियान ने बताया कि उन्होंने चौ. महेंद्र सिंह टिकैत के ऊपर एक किताब लिखी थी अब उन्होंने दूसरी किताब भी लिख दी है जिसका बहुत शीघ्र ही दिल्ली में विमोचन होगा। जिसमें चौ. महेंद्र सिंह टिकैत से जुड़े अनेक प्रसंग प्रकाशित किये गये है। जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर व भाजपा नेता सुभाष चौधरी ने भी चौ. महेंद्र सिंह टिकैत के कार्यकाल के अनेक किस्से सुनाये और कहा कि उन्होंने आम किसान की लड़ाई के गांव देहात से निकालकर जिले तक लड़कर एक मिसाल कायम की है।
इसके अलावा भाजपा नेता कुशपुरी, किसान नेता उधम सिंह, डा. राजमोहन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ब्रजवीर िंसह, हरीश राठी, भाजपा नेता पुनीत वशिष्ठ सहित सैकडों लोग मौजूद रहे।

