Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: सफाई कर्मचारी संघ कार्यकारिणी हुई भंग, शीघ्र चुनाव कराने की मांग

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। सफाई कर्मचारी संघ नगर पालिका परिषद के निर्वाचित अध्यक्ष चमनलाल ढींगान ने ठेका सफाई कर्मचारियों की भर्ती की कार्यप्रणाली में विसंगति का आरोप लगातेे हुए सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है और इसी के साथ पूरी कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है।

रोडवेज स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित पत्रकार वार्ता में चमन लाल ढींगान ने एडीएम प्रशासन प्रभारी स्थानीय निकाय और चेयरमैन नगर पालिका परिषद से मांग की कि यथाशीघ्र पुनः चुनाव कराए जाएं और नए पदाधिकारियों का निर्वाचन कराया जाए। उन्होंने मांग की कि ठेका भर्ती में नए ६८ व्यक्तियों का ठेका जेम पोर्टल पर डालकर उस के माध्यम से दिया जाए।

इसके साथ ही समाज के विपक्ष के लोगों ने भी पुनः चुनाव कराने की मांग की है। चमन लाल ढींगान ने आरोप लगाया कि पूर्व में जो १६२ कर्मचारी ठेके पर रखे गए हैं उन्हें संविदा के अनुरूप पूरा पैसा १०१०६ नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इन कर्मचारियों का पीएफ भी नहीं काटा जा रहा है।

आरोप लगाते हुए बताया कि सफाई कर्मचारी संघ के नाम पर उपरोक्त लोगों से कुछ तत्व अवैध वसूली कर रहे हैं जिसके कारण बाल्मीकि समाज में गंभीर रोष व्याप्त है। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच की मांग की। चमन लाल ढींगान ने बताया कि नियमानुसार सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव २ वर्ष के लिए होता है।

अभी चुनाव हुए १३ महीने बीते हैं और लगभग १ वर्ष का कार्यकाल बकाया है लेकिन मजबूरी में अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देकर पूरी कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि संविदा पर रखे जाने वाले कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और जो लोग दोषी पाए जाएं उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए।

इस दौरान सुरेश सौदाई, बबलू लाला, रमेशचंद, रमेश प्रधान, राजेंद्र अभय राम, लोकेश, वेदपाल भगत, राकेश, सागर वाल्मीकि, मिलन बिडला आदि मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + 5 =