Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: माध्यमिक शिक्षा विभाग मुजफ्फरनगर द्वारा संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान उत्तर प्रदेश प्रयागराज के निर्देशन में माध्यमिक शिक्षा विभाग मुजफ्फरनगर द्वारा सतत विकास के लिए बुनियादी विज्ञान चुनौतियो और समभावनाए विषय पर जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन सनातन धर्म इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर में हुआ।

संगोष्ठी का शुभारम्भ जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर गजेन्द्र कुमार प्रधानाचार्य डॉ विकास कुमार प्रधानाचार्य सोहन पाल प्रधानाचार्य सुनील शर्मा द्वारा माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रजव्ल्लित करके किया गया।
जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर गजेन्द्र कुमार ने कहा कि विज्ञानं शिक्षकों को विद्यार्थियों को सम्मिलित करते हुए प्रयोगशालाओं में अधिक से अधिक समय व्यतीत करना चाहिए। प्रयोगशालाओं से उत्पन्न ज्ञान ही हमे सतत विकास की ओर ले जाएगा।

हमे विज्ञान ही नही हर क्षेत्र में सतत विकास को प्राथमिकता देनी होगी। हमें तकनीक से समाज व शिक्षकों को जोड़ने के लिए दीर्घकालीन सोच को विकसित करना होगा। इसके लिए हमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बिग डाटा आदि आधुनिक तकनीक का उपयोग करना होगा।

कार्यक्रम जिला प्रभारी डॉ विकास कुमार ने कहा कि विज्ञान से होने वाले लाभों के प्रति समाज में जागरूकता लाने और बच्चों में वैज्ञानिक सोच पैदा करने के उद्देश्य से विज्ञान गोष्ठी मॉडल प्रदर्शनी आदि का आयोजन समय समय पर किया जाता है 

उन्होंने बताया कि विज्ञानं संगोष्ठी का आयोजन पहले जिले के प्रत्येक ब्लाक में किया गया 7 ब्लाक स्तर पर चयनित विद्याथियों आराध्य जावला शगुन प्रिंस कौशिक मोहित कुमार नीशू वैष्णवी ज्येष्ठी वर्मा देवाशी सतीश दानिश राधिका प्रज्ञा कश्यप मनन धीमान इमामा फातिमा जतिन त्यागी अक्षु अफिया वैष्णवी त्यागी मनीषा आदि ने जिला स्तरीय व्याख्यान प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया 

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सनातन धर्म कन्या इण्टर कॉलेज झांसी की रानी की छात्रा ज्येष्ठी वर्मा ने प्रथम व के के इण्टर कॉलेज बघरा के छात्र खतीब दानिश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया 7 ज्येष्ठी वर्मा व खतीब दानिश मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे 7 कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर गजेन्द्र कुमार व संचालन प्रधानाचार्य डॉ विकास कुमार ने किया. प्रधानाचार्य सोहन पाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया । प्रधानाचार्य सोहन पाल विजय शर्मा सुनील शर्मा संत कुमार प्रधानाचार्या डॉ राजेश कुमारी शिक्षक अभिषेक गर्ग उमाकांत कपिल राजीव राठी सीमा गुप्ता मदन गोपाल आदि उपस्थित रहें 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five − 4 =