Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: दिवाली की रात सनसनीखेज वारदात, युवक की गोली मारकर हत्या

Muzaffarnagar News: जनपद के जानसठ थाना क्षेत्र के गांव तालड़ा में दिवाली की रात सनसनीखेज वारदात से लोग सहम उठे। गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की छानबीन में जुट गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जानसठ थाना क्षेत्र के गांव तालडा निवासी मोहित (24 वर्ष) पुत्र रविंद्र सैनी गांव के ही अपने दोस्त के साथ गुरुवार रात को खेतों की तरफ गया था। आरोप है कि वहां किसी बात को लेकर हुए विवाद में दोस्त ने ही मोहित को गोली मार दी। वहीं घायल अवस्था में लहूलुहान युवक ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी।

इसके बाद घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।

गुरुवार यानी दिवाली के दिन देर रात करीब 11 बजे इस वारदात को अंजाम दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं वारदात की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। मोहित को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

देर रात पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।मृतक के पिता ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं पुलिस ने आरोपी सतीश पाल के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। युवक की हत्या के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + eleven =