Muzaffarnagar News: विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ
मुजफ्फरनगर। (MuzaffarnagarNews) जनपद मुजफ्फरनगर में आज से विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ माननीय मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री कपिल देव अग्रवाल जी के द्वारा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्रह्मपुरी में फीता काटकर किया गया इस अवसर पर संबोधित करते हुए माननीय मंत्री जी ने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन में यह अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है
जिसमें स्वास्थ्य विभाग के साथ १२ अन्य विभाग मिलकर साथ कार्य कर रहे हैं उन्होंने सभी विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी इस अभियान को शतप्रतिशत रूप से सफल बनाने के लिए पूर्ण मनोयोग एवं सक्रियता के साथ कार्य करें। अभियान के शुभारंभ के बाद माननीय मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल जी के द्वारा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान की जन जागरूकता रैली का शुभारंभ भी हरी झंडी दिखाकर किया गया
रैली में एएनएम, फागिंग कर्मी, आशा और आंगनबाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में यह अभियान १ जुलाई से लेकर ३१ जुलाई तक चलाया जाएगा तथा १५ जुलाई से लेकर ३१ जुलाई तक दस्तक अभियान के रूप में चलाया जाएगा
जिसमें आशा और आंगनवाड़ी घर घर जाकर संचारी रोगों की बचाव, रोकथाम एवं उपचार के लिए लोगों को संवेदीकृत करेंगी । कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सहारनपुर मंडल डॉ एम०के० चावला, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव निगम, जिला मलेरिया अधिकारी श्रीमती अलका सिंह, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ गीतांजलि वर्मा, डीएमसी तरन्नुम, चिकित्सा अधिकारी डॉ रमन, एहतेशाम खान,फार्मेसिस्ट तरुण, देवेंद्र, शिवराज त्यागी एडवोकेट, राजकुमार सिद्धार्थ, कमल कांत शर्मा आदि उपस्थित रहे।
कार पलटने पर घायल को उपचार हेतु चिकित्सालय में मंत्री कपिलदेव ने कराया भर्ती

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में दिन निकलते ही नेशनल हाईवे ५८ पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया जिसके चलते कार पलट जाने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए ।
कार पलट जाने से घायल युवक सड़क पर ही तड़प रहे थे जबकि वहां से गुजरने वाले राहगीरों की काफी भीड़ मौके पर ही जमा थी तभी अचानक लखनऊ से वापस मुजफ्फरनगर लौट रहे यूपी कौशल विकास राज्य कपिल देव अग्रवाल की निगाह उनपर पड़ी तो उन्होंने तुरन्त ही अपनी गाड़ी रुकवा दोनों घायलों को अपनी एस्कॉर्ट से निकट ही अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है की खतौली के समीप एन एच ५८ पर यह सड़क हादसा हुआ है
जिसमे क्रेटा कार में सवार महिला सहित चार लोग सवार थे कार पलटने के कारण हुई दुर्घटना के बाद जहां सभी घायलों में चीख पुकार मच गई तो वहीं उधर से गुजर रहे एम्बुलेंस का इंतजार किये बिना राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने दरिया दिली दिखाते हुए गंभीर घायलों को अपनी एस्कॉर्ट से ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया । आस पास से गुजर रहे राहगीरों एंव अन्य वाहन चालकों ने यूपी कौशल विकास राज्य मंत्री का यह रूप देख न केवल उनकी तारीफ की बल्कि योगी सरकार में ऐसे मंत्री होने चाहिए की भी बात कही।।

