Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: व्यापारी समाज की मजबूत रीढः डा. संजीव बालियान

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान द्वारा आयोजित मंडलीय व्यापारी प्रतिनिधि सम्मेलन में तमाम व्यापारी नेताओं ने व्यापक हितों को लेकर एकजुटता पर बल दिया। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने व्यापारियों को समाज की रीढ़ बताते हुए कहा कि देश के विकास में उनका बड़ा योगदान है।

व्यापारी सुरक्षा फोरम के राष्ट्रीय संयोजक अशोक गोयल ने कर व्यवस्था को और सरल बनाने पर जोर दिया और किसान क्रेडिट कार्ड की तर्ज पर व्यापार क्रेडिट कार्ड बनवाने की मांग की। दर्पण बैंक्वेट हॉल में व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के जिला अध्यक्ष विश्वदीप गोयल बिट्टू द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि व्यापारी समाज की रीढ़ है।

व्यापारी ने हमेशा समाज को कुछ ना कुछ दिया है। उसने समाज की सेवा के लिए बहुत बड़े कार्य किए हैं। आज प्रदेश और केंद्र की सरकारें व्यापारियों के हितों को लेकर सबसे ज्यादा सजग हैं और उनकी समस्याओं को लेकर जो भी बातें उनके सामने आई हैं

उन्हें हुए शासन के सम्मुख रखेंगे। व्यापारी सुरक्षा फोरम की राष्ट्रीय संयोजक अशोक गोयल ने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड की तरह व्यापारियों के लिए भी क्रेडिट कार्ड बनने चाहिए ताकि आवश्यकता होने पर वह बैंक से पैसा तत्काल प्राप्त कर सकें। उन्होंने जय जवान जय किसान के साथ व्यापारी देश की शान का नारा देते हुए कहा कि व्यापारियों को समाज के और देश के हित के लिए हमेशा आगे रहना होगा।

सम्मेलन में सभी व्यापारी बंधुओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान, राष्ट्रीय संयोजक व्यापारी सुरक्षा फोरम अशोक गोयल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, प्रदेश संरक्षक सुशील कुमार सिल्लो, वरिष्ठ व्यापारी नेता प्रमोद मित्तल व मधुसूदन गर्ग मंच पर उपस्थित रहे।

प्रदेश महामंत्री प्रदीप विश्वकर्मा, सहारनपुर से मंडल अध्यक्ष नरेश धीमान, वरिष्ठ भाजपा नेता देवव्रत त्यागी और राजीव गर्ग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विश्वदीप गोयल ने सभी व्यापारी अतिथियों का अपनी टीम के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम में शामली, बिजनौर, मेरठ, खतौली, मीरापुर, भोपा, बुढ़ाना व शाहपुर आदि विभिन्न जगहों से व्यापारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में राजकुमार रहेजा, मनोज गुप्ता, राजीव गर्ग, हर्षित गर्ग, डॉ नितिन जैन, सचिन सिंघल, अखिल सिंघल, नितिन कुच्छल, अमित धीमन, कपिल सिंधी, नितिन बंसल, आशुतोष कुमार, संजय मित्तल, संजय गोयल, शिवकुमार त्यागी, सामंती जैन, विकास शर्मा, सुशील सैनी, अनुराग जैन, दीपक शर्मा, हर्ष आहूजा, अमित गोयल, अरुण छपरा, ललित बंसल, भारत माता चौक अध्यक्ष रविन्द्र, भाजपा नेता सचिन सिंघल तथा व्यापारी नेता शलभ गुप्ता आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 9 =