Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

चरथावल। (Muzaffarnagar News) छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियो मे मौत की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पडताल मे जुट गई।सूत्रो के अनुसार चरथावल थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव चोकडा मे आज दोपहर के वक्त 12 क्लास की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियो मे मौत हो गई।

छात्रा के परिजनो का कहना है कि उक्त युवती ने अज्ञात कारणो के चलते खुद को फांसी लगाई है। चर्चा रही कि परिजन आनन-फानन मे ही शव को क्रियाकर्म के लिए लेकर जा रहे थे।

बताया जाता है कि ग्रामीणो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनो व ग्र्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

पुलिस सेत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा सकेगा। इस दौरान कई ग्रामीण मौजूद रहे। छात्रा की मौत से परिजनो मे कोहराम मचा हुआ

 

2 को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग अलग मामलों में दो को गिरफ्तार किया। थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 अमन कुमार पोक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गौतम पुत्र शिवराज निवासी ग्राम न्याजू थाना चरथावल को गिरफ्तार किया।

इसके अलावा थाना बुढाना पर जनता के व्यक्ति द्वारा अभियुक्त अनवर पुत्र इकबाल निवासी ग्राम जौला थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर को जंगल खादर कस्वा बुढाना से पकडकर थाना बुढाना लाया गया। जिसके कब्जे से पम्पिग सैट के सामान को बरामद किया गया।

बाईक सवार हादसे में घायल
बुढाना। (Muzaffarnagar News)तेजगति से आ रही कार की चपेट मे बाईक सवार युवक घायल हो गया। जिसे ग्रामीणो ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के निकटवर्ती गांव विज्ञाना निवासी सुमित आज सुबह अपनी बाईक द्वारा शाहपुर के कसेरवा मे किसी काम से जा रहा था कि जैसे ही वह गांव से बाहर मेन रोड पर पहुंचा कि इसी बीच वह विपरीत दिशा की और से तेजगति व लापरवाही के साथ आ रही कार की चपेट मे आकर घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी कार चालक अपनी कार सहित मौके से फरार हो गया। जिसे ग्र्रामीणो ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

ठेला पलटने से अफरा तफरी
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शामली रोड नदी के पुराने पुल के समीप फल-सब्जी का ठेला लगाने वालो मे आज दोपहर के वक्त उस समय अफरा-तफरी मच गई कि जब दो सांड आपस मे लडते हुए नदी के पुल पर पहुंच गए तथा दो सांडो की लडाई को देख सब्जी बेच रहे ठेले वाले अपना ठेला छोड बचने के लिए दौड पडे। बताया जाता है कि इस दौरान एक सब्जी वाले का ठेला भी पलट गया। गनीमत यह रही कि इस दौरान किसी को गंभीर चोट नही आई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21005 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + 6 =