खेल जगत

Ben Stokes के आउट न होने पर Sachin Tendulkar और Shane Warne ने की चर्चा

Ben Stokes  का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे एशेज टेस्ट में किस्मत ने साथ दिया जो कैमरन ग्रीन की गेंद स्टंप पर लगने के बावजूद वह आउट नहीं हुए. लेकिन इस घटना ने महान क्रिकेटर शेन वॉर्न और सचिन तेंदुलकर को ‘संभावित नये नियम शुरू करने’ पर चर्चा करने के लिये मजबूर कर दिया. 

यह घटना शुक्रवार को चौथे एशेज टेस्ट के तीसरे दिन घटी जब ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्रीन की कोण लेती गेंद स्टोक्स के ऑफ स्टंप से टकरा गयी. इससे गिल्लियां हिलीं, पर गिरी नहीं और जस की तस बनी रहीं.  मैदानी अंपायर ने रैफरल के लिये पूछा क्योंकि गिल्लियां अपने स्थान से नहीं हटीं थी और स्टंप पर गेंद लगने के बावजूद स्टोक्स को ‘नॉट आउट’ करार दिया गया.

Sachin Tendulkar ने इस पर शेन वॉर्न को टैग करते हुए ट्वीट किया, क्या इसके लिये ‘हिटिंग द स्टंप्स’ का एक नियम शुरू कर देना चाहिए, जिसमें गेंद स्टंप को हिट करे लेकिन गिल्लियां नहीं गिरें? आपको क्या लगता है? गेंदबाजों के लिये निष्पक्ष होना चाहिए. 

शेन वार्न ने मजाक में कहा कि इस पर बहस की जरूरत है. वॉर्न ने जवाब दिया, दिलचस्प बात और दोस्त इस पर बहस हो सकती है. मैं चर्चा के लिये इसे विश्व क्रिकेट समिति में ले जाऊंगा और फिर आपको बताता हूं. आज जैसा हुआ, ऐसा कभी नहीं देखा – ग्रीन की गेंद की रफ्तार 142 किमी प्रति घंटा थी और यह स्टंप पर काफी तेजी से लगी थी.

हालांकि एक अन्य पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेमियन मार्टिन ने तेंदुलकर के प्रस्ताव पर सीधे, नहीं कह दिया. वहीं गिल्लियों के नहीं गिरने ने सभी को हैरान कर दिया जिसमें पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग भी शामिल थे.

रिकी पोंटिंग ने ‘चैनल 7’ से कहा, मैंने इस तरह की गेंद के साथ ऐसा (गिल्लियों का नहीं गिरना) होते हुए नहीं देखा. उन्होंने आगे कहा, इसने वास्तव में स्टंप को थोड़ा एक तरफ को हिलाया था. लेकिन गिल्लियां हिलने के बावजूद अपनी जगह पर जस की तस बनी रहीं.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 5 =