Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: युवक की अचानक तबियत बिगडने से हुई मौत

भोपा। (Muzaffarnagar News) ठेले पर फल खरीद रहे एक व्यक्ति की अचानक तबियत बिगड जाने से मौत हो गई। इस हादसे पर आसपास के दर्जनो लोग मौके पर एकत्रित हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

जानकारी के अनुसार आज दोपहर के वक्त भोपा गंगनहर के समीप फल-सब्जी का ठेला लगाने वाले एक दुकानदार के पास फल खरीदने के लिए पहुंचे व्यक्ति की अचानक तबियत बिगड जाने से मौत हो गई। इस हादसे पर आसपास के फल-सब्जी विक्रेताओं सहित अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गए। वहीं दूसरी और नागरिकों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

पुलिस द्वारा जब वहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की पहचान का प्रयास किया गया तो शव की शिनाख्त समीपवर्ती गांव सिकन्दरपुर निवासी पवन पुत्र गोपाल के रूप मे हुई। पुलिस ने मृतक के परिवारजनो को हादसे की जानकारी दी। पवन की मौत की खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया तथा रोआराट शुरू हो गई।

कुछ ही देर मे परिवार के लोग व पडौसी ग्रामीण टै्रक्टर-ट्रालियों मे सवार होकर मौके पर पहुंच गए। परिजनो के कहने पर पुलिस ने बिना किसी कार्यवाही के शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनो को सौंप दिया। इस हादसे से ग्रामीणो मे शोक बना हुआ है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21103 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + 9 =