Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कूटी चोर दबोचा, चुराई गई स्कूटी भी बरामद

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शहर कोतवाली पुलिस ने एक बदमाश को २४ घंटे में ही दबोचकर उससे चुराई गई स्कूटी भी बरामद कर ली। उच्चाधिकारियों ने पुलिस की सक्रियता की प्रशंसा की। बदमाश का चालान कर जेल भेजा जा रहा है।

शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्रा ने बताया कि ३० मार्च को सायं के समय शहर कोतवाली क्षेत्र से एक व्यक्ति की स्कूटी चोरी कर ली गई थी। जिसका मुकदमा दर्ज किया गया था।

शहर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को स्कूटी सहित दबोच लिया। उन्होंने बताया कि अशोक पुत्र रमेश निवासी ग्राम खाईखेड़ी थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर को चुराई गई बिना नंबर की स्कूटी सहित दबोच लिया गया। बताया कि आरोपी का चालान किया जा रहा है।

 

सटोरिये को दबोचा

Muzaffarnagar Newsमुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) रामलीला टीला चौकी प्रभारी जोगेंद्र पाल सिंह लगातार भेज रहें सट्टे करने वालो को जेल। विदित हो कि जोगेंद्र पाल सिंह व उनकी टीम ने क्षेत्र में सट्टे जुए के खिलाफ सख्त अभियान चलाया हुआ है

लेकिन सट्टे के कारोबारी अब मोबाइल के माध्यम से सट्टे का कारोबार कर रहें हैं ऐसे शातिरों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। आज भी सट्टे के खिलाफ अभियान चलाते हुए रामलीला टिल्ला चौकी प्रभारी जोगेंद्र पाल सिंह व उनकी टीम ने एक सट्टे करने वाले अभियुक्त के मकान मिमलाना रोड से इरफान पुत्र शकील नि० याकूब मेंबर के सामने वाली गली मिमलाना रोड थाना को०नगर जनपद मुजफ्फरनगर को मय पर्चा, सट्टा, गत्ता पेंसिल, ८२० रुपए नगद सहित गिरफ्तार किया गया हैं।

शहर कोतवाली पुलिस ने पकड़े गये अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा लिखकर जेल भेज दिया हैं।

 

ताश के पत्तो व नकदी सहित पकड़ा

रोहाना। (Muzaffarnagar News)ताश के पत्तो व नकदी सहित दो शातिरों को गिरफ्तार किया। चौकी प्रभारी रोहाना उपनि० अखिल चौधरी द्वारा अभियुक्त मूसा के मकान ग्राम शेरपुर से अभियुक्त शद्दन उर्फ शदाकत पुत्र असलीफ नि० ग्राम शेरपुर थाना को०नगर जनपद मुजफ्फरनगर व अब्दुल कादिर पुत्र मतलूब निवासी ग्राम शेरपुर थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर को मय ( नकद १९२० रुपए व फड़ अकबारी कागज व ५२ ताश के पत्ते )सहित गिरफ्तार किया गया ।

वारंटी को दबोचा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) चौकी प्रभारी रामलीला टिल्ला उप निरीक्षक जोगिंद्र पाल सिंह द्वारा वारंटी अभियुक्त प्रवीण पुत्र मुख्यतारा सिंह नि० मिमलाना थाना को०नगर जनपद मु०नगर को मसकन ग्राम मिमलाना से गिरफ्तार किया गया।

 

शातिरों  किया गिरफ्तार
रोहाना।(Muzaffarnagar News) ताश के पत्तो व नकदी सहित दो शातिरों को गिरफ्तार किया। चौकी प्रभारी रोहाना उपनि० अखिल चौधरी द्वारा अभियुक्त मूसा के मकान ग्राम शेरपुर से अभियुक्त शद्दन उर्फ शदाकत पुत्र असलीफ नि० ग्राम शेरपुर थाना को०नगर जनपद मुजफ्फरनगर व अब्दुल कादिर पुत्र मतलूब निवासी ग्राम शेरपुर थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर को मय ( नकद १९२० रुपए व फड़ अकबारी कागज व ५२ ताश के पत्ते )सहित गिरफ्तार किया गया ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 5 =