Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: ई रिक्शा फैक्ट्री में पकड़ी टैक्स चोरी, जीएसटी टीम ने जमा कराये ९४ लाख

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। एसआईबी जीएसटी की टीम ने जनपद में चल रही ई रिक्शा निर्माण फैक्टरी पर छापामार कार्यवाही करते हुए वहां पर जीएसटी की चोरी और अन्य कर अपवंचन के मामले को पकड़ा। जीएसटी विभाग के अफसरों ने टैक्स चोरी के मामले में फैक्टरी पर जुर्माना लगाया और व्यापारी से ९४ लाख रुपये मौके पर ही जमा कराये गये।

डाटा विश्लेषण और प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर पचेंडा रोड, स्थित ई-रिक्शा फैक्टरी की जाँच ज्वाइण्ट कमिश्नर जे०एस० शुक्ला के निर्देश पर डिप्टी कमिश्नर विवेक कुमार मिश्र द्वारा की गई। विवेक मिश्रा ने बताया कि इस फैक्टरी में व्यापार ई-रिक्शा के निर्माण एवं बिक्री का है।

जाँच पर पाई गई अनियमितताओं के आधार पर व्यापारी द्वारा ९४ लाख रूपये मौके पर ही जमा कराए गए। अग्रेतर प्रपत्रों को अभिगृहीत करके जाँच की जा रही है।

डिप्टी कमिश्नर विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि जाँच के दौरान टीम के अन्य सदस्य असिस्टेण्ट कमिश्नर वाई०पी० सिंह, असिस्टेण्ट कमिश्नर अम्बरीश सिंह, असिस्टेण्ट कमिश्नर प्रतिभा सिंह, राज्य कर अधिकारी अनिल कुमार, महावीर प्रसाद, रामचन्द्र वर्मा, संदीप सत्यार्थी एवं विपिन कुमार मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + 7 =