Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- हरिद्वार से मंदिर पुजारी का बेटा सकुशल बरामद

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शिव मूर्ति मंदिर के पुजारी का बेटा रविवार देर रात हरिद्वार से बरामद हो गया। पुलिस ने किशोर को बरामद कर उसका मेडिकल कराया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पिता की पिटाई से क्षुब्ध होकर ही किशोर नाराजगी में हरिद्वार चला गया था।

शहर की हृदय स्थली माने जाने वाले शिव मूर्ति मंदिर के पुजारी पंडित रमेश चंद पांडे का १४ वर्षीय बेटा अक्षय पांडे शनिवार शाम ५ः०० बजे से घर से गायब था। पंडित रमेश चंद पांडेय की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अक्षय पांडेय के अपहरण का मुकदमा अज्ञात आरोपी के विरुद्ध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी। पुलिस ने अक्षय की बरामदगी के लिए परिजनों को आश्वस्त किया था।

रविवार रात शहर के पुजारियों ने शिव मूर्ति में एकत्रित होकर पुलिस के विरुद्ध प्रदर्शन किया था और चेतावनी दी थी कि यदि अक्षय पांडेय बरामद नहीं हुआ तो वह होलिका दहन का पूजन नहीं करेंगे। एसएसपी ने किशोर की बरामदगी के लिए शहर कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच तथा सर्विलांस अलग-अलग ३ टीमों का गठन किया था।

एसएसपी के निर्देश पर गठित पुलिस टीमों ने अक्षय पांडेय की तलाश में जुटते हुए शहर में लगे करीब १०० से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। जिसके आधार पर पुलिस को अक्षय का सुराग मिला।

अक्षय पांडेय शनिवार को घर से निकल कर सीधा रेलवे स्टेशन पहुंचा था और पैसेंजर ट्रेन पकड़कर वह हरिद्वार आ गया था। पुलिस और सर्विलांस टीम ने सीसीटीवी कैमरा हॉर्स सर्विलांस की मदद से अक्षय का पता लगाया और हरिद्वार से उसे बरामद कर लिया। सूत्रों की माने तो अक्षय ने बताया कि वह उसके पिताजी की किसी बात से क्षुब्ध होकर घर से चला गया था।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − eighteen =