Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: नाले में मिला शव, मामले की छानबीन में जुट गयी हैं पुलिस

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। शहर के एक नाले से दिन निकलते ही एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहले उसकी शिनाख्त कराई और उसके बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं हो सकी है कि व्यक्ति की मौत कैसे हुई। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला सिविल लाइन थाना इलाके की फ्रेंड्स कॉलोनी का है। गुरूवार सुबह लोगों ने देखा कि एक व्यक्ति की लाश नाले में पड़ी हुई है। कुछ ही देर में मौके पर काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मोहल्ले वासियों की मदद से शव को कब्जे लेकर उसकी शिनाख्त कराई। बताया जाता है मरने वाला व्यक्ति मोहल्ले का ही सुनील कुमार भारद्वाज है।

जिसके बाद उसके परिजनों में कोहराम मच गया। हालांकि ये पता नहीं चल सका है कि उसकी मौत कैसे हुई और वो नाले में कैसे पहुंचा। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गयी हैं पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

 

जनसमस्याओं को सुना
मुजफ्फरनगर। जनता दर्शन में जन समस्याओं को बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी मुजफ्फरनगर द्वारा सुनकर निस्तारित किया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशों के क्रम में बंदोबस्त अधिकारी चकबन्दी राकेश कुमार सागर द्वारा आज अपने न्यायालय कक्ष में आये ग्राम नसीरपुर, परगना बघरा के कृषकगण की शिकायतों के निस्तारण हेतु जनसुनवाई की गयी।

जनसुनवाई में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस अवसर पर जनता दर्शन में आये आम जन उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 5 =