Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: बदमाश एक लाख 20 हजार व मोबाईल लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी

मुजफ्फरनगरMuzaffarnagar News कार में लिफ्ट देकर बदमाश १.२० लाख व मोबाइल ठग कर फरार हो गए। कार सवार बदमाशों ने युवक को पुलिस चैकिंग का बहाना बनाकर पैसे अपने पास रख लिए थे।नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के हाइवे पर कार सवार बदमाशों ने युवक को अजब कलाकारी के साथ लूटा।

पुलिस के अनुसार सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बिहारी निवासी इशाक देर रात करीब दस बजे हाईवे के जानसठ रोड बाईपास पर गांव जाने के लिए वाहन की इंतजार कर रहा था। इसी बीच इनोवा कार सवार कुछ युवकों ने उसे सिखेड़ा तक छोड़ने के लिए अपनी कार में लिफ्ट दे दी। जैसे ही वह कार में सवार हुआ

बदमाशों ने कार हरिद्वार की ओर मोड़ ली और इशाक को पुलिस चौकिंग का बहाना बनाकर उसके पास मौजूद पैसे व मोबाइल अपने पास रखवा लिया। कुछ दूरी चलने के बाद कार सवार बदमाशों ने उसे अपनी कार से उतार दिया और उसके बैग से पैसे निकालकर उसमें कागज रख दिए।

कार सवार बदमाशों के चले जाने के पश्चात पीडित को वारदात की जानकारी हुई। उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर आयी पुलिस ने पीडित से जानकारी लेने के पश्चात इनोवा कार की तलाश में चौकिंग अभियान चलाया, लेकिन उनका कुछ सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा। पुलिस ने पीडित की तहरीर पर कार सवार बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + eight =