Muzaffarnagar News: शादी में गए व्यक्ति का तीन बाद भी नहीं लगा सुराग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गांव गादला से रिश्तेदारी में शादी में गए लापता व्यक्ति का तीन दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। परिवार ने सभी संभावित जगहों व रिश्तेदारियों में तलाश कर लिया है। अनहोनी की आशंका जताते हुए परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव गादला निवासी अनुज कुमार ने बताया कि उसका 32 वर्षीय भाई अमित कुमार बीते चार मार्च को उसके साथ मुजफ्फरनगर प्रेमपुरी में रिश्तेदारी में शादी में गया था, जहां से वह रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। परिजनों ने उन्हें सभी संभावित जगहों व रिश्तेदारियो में तलाश कर लिया है।
लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका है। स्वजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उप निरीक्षक ललित शर्मा ने बताया कि लापता व्यक्ति की फोटो जिले के सभी थानों को भेजी गई है।
जहरीले पदार्थ का सेवन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) संदिग्ध हालातों में दो युवकों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों के उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गम्भीर बनी हुई है।पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि शामली जनपद के थानाभवन थाना क्षेत्र के गांव खेडागदाई निवासी ललित पुत्र हरेंद्र तावली में आया हुआ था।
जहां उसने संदिग्ध हालातों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गम्भीर हालत में उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है।
एक अन्य घटना में बिजनौर जनपद के नहटौर थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी दिनेश पुत्र बलराम मुजफ्फरनगर में किसी रबर प्लांट में नौकरी करता है जहां उसने संदिग्ध हालातों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे भी उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गम्भीर बनी हुई है।
हादसों में कई घायल
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सडक हादसों में कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए रोहाना टोल के पास हुए सड़क हादसे में सुजडू निवासी फुरकान पुत्र अमीर अहमद, गुफरान पुत्र इरफान गम्भीर रूप से घायल हो गये।
दोनों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। रोहाना टोल के पास ही एक अन्य हादसे में देवबंद निवासी फैसल पुत्र इलियास व रोहाना खुर्द निवासी रामसिंह पुत्र भोला गम्भीर रूप से घायल हो गये।
दोनों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। तितावी के पास हुए सडक हादसे में शहर केतवाली क्षेत्र के मौहल्ला किदवईनगर निवासी रईस अब्बास पुत्र मौ. आमिर गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे भी उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

