Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: कूकडा मंडी चौराहे पर दुकानों में चोरी से मचा हड़कम्प

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  बीती रात्रि अज्ञात बदमाशों ने कूकडा मंडी चौराहे पर स्थित कई दुकानों के ताले चटका दिये। बदमाश तीन दुकानों में चोरी करने में सफल हो गये। आज सवेरे घटना का पता लगने पर व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया लेकिन पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पीडित दुकानदारों ने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्यवाही की गुहार लगाई। सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि रात्रि में किसी समय अज्ञात बदमाशों ने कूकडा मंडी चौराहे पर स्थित कई दुकानों के ताले चटका डाले।

आज सवेरे दुकानदार अपनी दुकानों पर पहुंचे तो उन्हे ताले टूटे हुए और शटर खुले हुए मिले। सूत्रों ने बताया कि बदमाश तीन दुकानों से नकदी चोरी कर ले गये है। इस संबंध में पुलिस को दी गयी सूचना में अमित कुमार, सौरभ गर्ग व दिनेश कुमार ने बताया कि अमित कुमार का जनसेवा केंद्र है।

सौरभ गर्ग की मां शाकम्भरी के नाम से और दिनेश कुमार का दक्ष मैडिकल के नाम से मैडिकल स्टेर है। तहरीर में बताया गया है कि बदमाश अमित कुमार की दुकान से बीस हजार रूपये नकद, सौरभ गर्ग के मैडिकल स्टोर से आठ हजार नकद व दक्ष मेडिकल स्टोर से भा गल्ले में रखी नकदी चोरी कर ले गये है।

अन्य दुकानों में चोरी का प्रयास सफल नहीं हो पाया। घटना से व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया लेकिन पुलिस को कोई सफलता नहीं हाथ लगी। पुलिस ने अभी इस संबंध में कोई रिपोर्ट दर्ज नही की है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + 11 =