Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: लूट व ठगी करने वाले अन्तर्राज्जीय गिरोह के तीन शातिर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) नई मन्डी कोतवाली पुलिस एक के बाद एक विभिन्न मामलो के खुलासे मे जुटी है। नई मन्डी कोतवाली पुलिस द्वारा लूट व ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग के तीन शातिर अभियुक्तों को मय 15 अदद मोबाईल फोन भिन्न-भिन्न कम्पनी, 07 अदद डमी मोबाईल मय कवर, 31 अदद डमी मोबाईल कवर काले व लाल रंग व दो अदद तमंचा,दो जिन्दाकारतूस मय एक अदद मोटरसाईकिल होण्डा साईन व दो फर्जी नम्बर प्लेट सहित गिरफ्तार किया है।

नई मन्डी कोतवाली मे आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव ने आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अनुक्रम मे सीओ नई मन्डी हिमांशु गौरव के पर्यवेक्षण मे नई मन्डी कोतवाली प्रभारी पंकज पन्त के नेतृत्व मे नई मन्डी कोतवाली पुलिस द्वारा चौकिंग के दौरान मुखबीर की सूचना पर सिसौना रोड पुलिया से देर रात गश्त के दौरान तीन शातिर अभियुक्त वांछित अभियुक्त मौ.शाहिद पुत्र मो.तारीर निवासी निकट हुसैनियामदरसा मदीना कालोनी थाना सिविल लाईन,इरफान पुत्र रशीद अहमद निवासी आइसा मस्जिद तलबसा रोड किदवई नगर,शहनवाह पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी तालाब के पास किदवई नगर थाना कोतवाली,मु.नगर को पुलिस द्वारा 15 अदद मोबाईल फोन भिन्न भिन्न कम्पनी, 07 अदद डमी मोबाईय मय कवर, 31 अदद डमी मोबाईल कवर, मय दो अदद तमन्चा 315 बोर मय दो जिन्दा कारतूस मय एक अदद मोटर साइकिल होन्डा साइन, दो अदद फर्जी नम्बर प्लेट सहि गिरफ्तार किया गया है।

सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव ने बताया कि अभियुक्तो से जब पूछताछ की गई तो उन्होने बताया कि वे तीनो हरियाणा पानीपत हरियाणा मे गरीब बस्तियों जहां ज्यादातर मजदूर तबके के लोग रहते हैं उन्हे असली मोबाईल दिखाकर तथा कम कीमत का लालच देकर धोखाधडी करके डमी कांच का टुकडा ऐसे कवर मे रखकर बेच देते हैं जिसकी फेविक्यूक से चिपककर देते है। जो जल्दी से खोल नही पाते तथा धोखा देकर वहां से निकल जाते हैं।

अगर कहीं डराने धमकाने की जरूरत होती है तो इन्हे तमन्चे से डरा धमका कर मौके से मोटर साइकिल पर पुलिस के डर से फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर भाग जाते हैं। उक्त के सम्बन्ध मे अभियुक्त के विरूद्ध थाना हाजा पर मु.अ.सं.253ध्22 धारा 3ध्25 आर्म्स एक्ट बनाम इरफान उपरोक्त व 254ध्22 धारा 3ध्25 आर्म्स एक्ट बनाम शहंशाह पंजीकृत किया गया है तथा अभियुक्तगण को जेल भेजा जा रहा है।

एसपी सिटी ने बताया कि इस गैंग के द्वारा अन्य घटनाए भी की गई है। जिनकी जानकारी ली जा रही है। उन्होने बताया कि उक्त आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ शहर कोतवाली एवं नई मन्डी थाने,सिविल लाईन थाने पर विभिन्न मामलो मे कई मुकदमे दर्ज हैं।

आरोपियों को पकडने वाली टीम मे इंस्पैक्टर नई मन्डी कोतवाली पंकज पन्त,एसएसआई राजकुमार राणा, सब इंस्पैक्टर अनिल कुमार, सब इंस्पैक्टर ज्ञानेन्द्र सिरोही, है.का.सोविन्द्र, का.मुनेन्द्र राणा, का.देवेन्द्र, का.सुनील, का.ललित, का.हिमांशु शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21225 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + 8 =