उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar News: पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में दो पशु चोर बदमाश घायल

Muzaffarnagar News: पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात उस समय मुठभेड़ हो गई जब गस्त के दौरान पुलिस ने पाया कि एक भैंस (पशु) को कुछ चोर चोरी कर गाड़ी में चढ़ा रहे थे. उसी दौरान पुलिस को आता देख पशु चोरों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया. 

पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए जबकि मौके से कुछ बदमाश पुलिस को चकमा देकर जंगल के रास्ते फरार हो गए. पुलिस ने घायल पशु चोरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. मौके से एक कार, एक जिन्दा भैस (पशु) दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए.

मंगलवार देर रात जब जानसठ कोतवाली पुलिस गश्त कर रही थी. उसी दौरान पुलिस टीम ने देखा की दलपत नाले पर कुछ बदमाश एक जिन्दा भैस (पशु) को जबरन गाड़ी में चढ़ा रहे थे. बदमाशों ने फायरिंग कर भागने का प्रयास किया. पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो पशु चोर आबिद निवासी गाजियाबाद और वसीम उर्फ सद्दाम निवासी मेरठ गोली लगने से घायल हो गए. 

सपी ग्रामीण अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि, कुछ समय से जनपद में लगातार भैंस (पशु) चोरी की घटनायें हो रही थीं जिसके चलते एसएसपी मुजफ्फरनगर द्वारा कई टीमों को इस मामले में लगाया गया था.

रात में जानसठ क्षेत्र से दो पशु चोरों को रंगे हाथों मुठभेड़ के बाद घायल कर गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गये पशु चोर एक अंतर्जनपदीय गिरोह के सदस्य हैं जो गाजियबाद, मेरठ, हापुड़ और मुजफ्फरनगर में भैस (पशु) चोरी की दर्जनों घटनाओ में शामिल हैं.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21209 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × four =