Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News:सेंट जेवियर्स ग्लोबल स्कूल के इंस्पायर अवार्ड में दो छात्र चयनित

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर । भोपा रोड़ स्थित सेंट जेवियर्स ग्लोबल स्कूल के २ छात्रों के मॉडल का भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन कार्यरत राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान द्वारा इंस्पायर अवार्ड के रूप में चयन किया गया है।स्कूल की प्रधानाचार्या मोनिका चौधरी ने कहा कि आधुनिक तकनीकी में दक्ष छात्रों के द्वारा नवप्रवर्तन के क्षेत्र में नित नए कीर्तिमान स्थापित किए जा रहे हैं।

भारत सरकार के द्वारा स्कूल के दो छात्रों के माडल का चयन किया गया है यह स्कूल के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है इससे अन्य छात्र भी प्रेरित होंगे। विज्ञान के क्षेत्र में नये प्रतिमानों से शिक्षा में नवाचार के नवीन अवसर प्राप्त होते हैं।यह बच्चों की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रति उनकी रूचि को प्रदर्शित करता है। उन्होंने बताया कि बताया कि कक्षा १० की छात्रा तनु ठाकरान पुत्री श्री अनुज कुमार गांव चांदपुर ने जीपीएस इनेबल्ड स्मार्ट शूज सैंडल फॉर गर्ल्स एंड विजुअली चौलेंज्ड पीपल विद पैनिक बटन और कक्षा नाइंथ की छात्रा अंशिका पुत्री पंकज कुमार ने ऑटोमेटिक डस्टबिन विद इलेक्ट्रिसिटी प्रोडक्शन का प्रोजेक्ट बनाया। कक्षा १० की छात्रा तनु ने महिलाओं बुजुर्गों और दृष्टिहीन व्यक्तियों के लिए जीपीएस से युक्त ऐसे स्मार्ट शूज और सैंडल बनाए जिसके द्वारा उनकी हर स्थिति का पता लगा सकेंगे।

और कक्षा नाइंथ की छात्रा अंशिका ने बढ़ते हुए कचरे के प्रबंधन पर अपना मॉडल बनाया। जिसमें डस्टबिन में डाले गए कूड़े से बिजली का उत्पादन किया जाएगा । स्कूल के शिक्षक निर्वेश कुमार ने तनु और विपुल शेरावत ने अंशिका को प्रोजेक्ट बनाने में सहयोग किया।दोनों छात्राओं ने इस अवार्ड को प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

गत वर्ष भी स्कूल के छात्र और छात्राओं ने इस अवार्ड को प्राप्त किया था ।और दोबारा स्कूल के विद्यार्थियों के द्वारा इस अवार्ड को प्राप्त कर संपूर्ण विद्यालय संपूर्ण क्षेत्र और अपने शिक्षकों का नाम रोशन किया गया। छात्राओं ने अपने इस अवार्ड का क्रेडिट अपने स्कूल प्रबंधन अपने शिक्षकों और अपने माता-पिता को दिया।

स्कूल कमेटी के अध्यक्ष श्री ओमपाल सिंह संरक्षक चंद्रपाल सिंह व प्रबंधक संजय तोमर ने संपूर्ण प्रबंधन की तरफ से दोनों छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21142 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − nine =