Muzaffarnagar News: वाहन चोरी की घटनाओं का अनावरण करते हुए चोरों को किया गिरफ्तार
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों के संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने विस्तृत जानकारी दी।
थाना सिविल लाइन प्रांगण में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एसपी अभिषेक यादव के निर्देशों के चलते जनपद में अपराधों पर रोकथाम तथा विभिन्न मामलों में वांछित/शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं का अनावरण करते हुए थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा ’मदीना चौक के पास से ०३ अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तगण ने पुलिस पूछताछ में अहमद पुत्र जमील निवासी मौ० किला थाना देवबन्द, सहारनपुर, शहजाद पुत्र मौ० अनीस निवासी मौ० वक्स दारुलउलूम थाना देवबन्द, सहारनपुर, अफजल पुत्र असलम निवासी मौ० टपरी थाना देवबन्द, सहारनपुर। जिसके कब्जे से २ तमन्चा मय ०३ जिन्दा कारतूस ३१२ बोर, ०१ नाजायज चाकू, ०८ मोटर साइकिल, ०१ मो०सा० स्पलेण्डर प्रो, ०१ मो०सा० सुपर स्पलैण्डर, ०१ मो०सा० हीरो होण्डा, ०१ मो०सा० हीरो होण्डा, ०१ मो०सा० हीरो होण्डा स्पलेण्डर प्रो, ०१ मो०सा० हीरो होण्डा स्पलेण्डर प्लस, ०१ मो०सा० स्पलेण्डर प्लस, ०१ मो०सा० स्पलेण्डर प्लस बरामद की।
पुलिस पूछताछ में बताया कि वह वाहन चोरी कर दूर दराज के गांव में मांग के अनुसार ०५-०७ हजार रूपये में बेचकर लाभ अर्जित करते हैं। थाना सिविल लाईन प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत व उनकी टीम एस आई मोहित कुमार सिंह व एस आई बच्चन सिंह अत्री चोरी हुए वाहनों को बरामद कर वाहन स्वामियों के चहरे पर खुशी लाने का काम किया।

