Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने की सभासद से मुलाकात, आईआईए ने ज्ञापन सौंपा

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी,जिला उपाध्यक्ष व राष्ट्रीय अध्यक्ष त्यागी ब्राह्मण समाज अविनाश त्यागी,वरिष्ठ समाजसेवी शंकर स्वरूप बंसल,विनोद तायल,एव सभासद विजेंद्र पाल,अमित गोयल (बॉबी),राजीव शर्मा,नरेश मित्तल अनेकों सभासदों द्वारा मारपीट प्रकरण में गिरफ्तार हुए सभासद प्रवीण मित्तल पीटर से जेल में मुलाकात की गई

नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि प्रवीण मित्तल (पीटर) लगातार तीन बार से जनता द्वारा चुने हुए सभासद होने के साथ-साथ संगठन के प्रदेश मंत्री,पंचमुखी व्यापार संगठन के अध्यक्ष व शहर के सम्मानित व्यापारी है

सम्मान की इस लड़ाई में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन एव व्यापारियों का पूर्ण समर्थन सभासदों के साथ-साथ नगर पालिका चेयरमैन को भी है।

 

आईआईए ने ज्ञापन सौंपा10 Min 2 |
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद के सभासद विपुल भटनागर के समर्थन में कचहरी स्टेडियम काले पहुंचे। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के नाम एक ज्ञापन सौंपते हुए सभासद विपुल भटनागर के खिलाफ कोई कार्यवाही ना किए जाने की मांग की।

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों नगर पालिका परिषद रामलाल के सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक के दौरान ईओ नगर पालिका व सभासद प्रवीण पीटर के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई थी उक्त मामले में ईओ नगर पालिका द्वारा आरोपी सभासद प्रवीण पीटर के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा लिखा गया था जिसके आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी सभासद प्रवीण पीटर को गिरफ्तार कर बीते दिनों जेल भेज दिया

वहीं दूसरी ओर उक्त मामले में नई मंडी क्षेत्र के सभासद विपुल भटनागर पर भी आरोप लगाए हैं जिसके चलते आज आईआईए पदाधिकारियों ने आईआईए के पूर्व अध्यक्ष एवं सभासद विपुल भटनागर के समर्थन में कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान आईआईए से जुड़े समस्त पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21142 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − 1 =