Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News:  वैक्सीनेशन कैम्प का हुआ आयोजन,१०० से अधिक बच्चों ने टीकाकरण

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। पी.आर. पब्लिक स्कूल और जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम के सहयोग से स्कूल में १५ से १८ वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों के लिए को-वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक श्री अशोक सिंघल जी के द्वारा किया गया।

यह कैंप प्रातः ९ः०० बजे से दोपहर ४रू०० बजे तक चला।जिसमें लगभग १०० से अधिक बच्चों ने टीकाकरण कराया। इस दौरान पी.आर.पब्लिक स्कूल की ओर से नागरिकों से अपील की कि वह कोरोना से लड़ने के लिए टीकाकरण अवश्य कराएं।इस अवसर पर श्रीमती वसुधा शर्मा और श्रीमती रेखा जोशी ने कैंप मैं बच्चों का वैक्सीनेशन किया।

वैक्सीनेशन कैंप के आयोजन में मुख्य रूप से पी.आर.पब्लिक स्कूल पचेंडा रोड का पूर्ण सहयोग रहा।स्कूल के प्रबंधक श्री अशोक सिंघल जी व डायरेक्टर अनघ सिंघल जी और प्रधानाचार्या श्रीमती मानसी सिंघल जी ने कैंप के आयोजन के लिए सभी के प्रयासों की प्रशंसा की, तथा सभी का हार्दिक धन्यवाद किया।

स्कूल की ओर से कार्यक्रम को सफल संपन्न करने में अध्यापक श्री बृजपाल त्यागी जी, प्रवीण कुमार जी, श्री लव कुमार जी, कुमारी निशा, श्रीमती दिव्या शर्मा और श्रीमती प्रतिमा सिसोदिया आदि अध्यापकों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

वर्षगांठ पर खुशी की लहर

मुजफ्फरनगर। वाजिद रजा मीडिया प्रभारी भाकियू (तोमर) ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि छपार भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने आज संगठन के ३ साल पूरे हो जाने पर केक काटकर बड़े धूमधाम से संगठन का स्थापना दिवस मनाया गया

संगठन के अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने बताया की संगठन का गठन किसान मजदूर की हक की लड़ाई लड़ने के लिए और भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए गठन किया गया था पिछले ३ सालों में संगठन ने काफी हद तक किसान और मजदूरों की लड़ाई लड़ के उन्हें हक दिलाने का काम किया और सरकारी भ्रष्टाचार को भी काफी हद तक खत्म करने का प्रयास किया है

आंदोलन किए गए हाईवे जाम किये गये रेल रोको आंदोलन भी किया गया काले कानून वापस करो में लगातार आंदोलन कर प्रदेश सरकार और भारत सरकार पर दबाव बनाया और लगातार प्रयास करने के बाद सभी किसान संगठनों की मदद से काले कानून भी वापस कराएं और कई बार उत्तराखंड मुख्यमंत्री का घेराव कर उत्तराखंड के किसानों की समस्याओं का भी समाधान कराया गया

चौधरी संजीव तोमर ने बताया कि संगठन लगातार किसान हित में लड़ाई लड़ता रहेगा और किसानों का गन्ने का बकाया भुगतान जैसी समस्याओं का समाधान कराने काम करता रहेगा और किसान और मजदूर कि हर लड़ाई लड़ने में हमेशा तत्पर रहेगा। इस मौके पर युवा जिला अध्यक्ष अंकित गुर्जर पवन त्यागी शहजाद प्रधान जी कप्तान सिंह श्रवन त्यागी निखिल चौधरी मुकेश गुर्जर नवाब प्रधान अयूब नवाब प्रधान शमसूदीन भूरा जान मोहम्मद रियासत अली आदि मौजूद रहै ।।

 

प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज के बीवॉक (योगिक साइंस) के छात्र-छात्राओं ने ऑल इंडिया अंतर विश्वविद्यालय योग प्रतियोगिता के महिला एवं पुरुष वर्ग में प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कॉलेज लौटने पर टीम को सम्मानित किया गया।
शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि यह प्रतियोगिता कलिंगा इंस्टीट्यूट आफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी भूवनेश्वर में खेली गई। देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के योग खिलाड़ियों ने इसमें प्रतिभाग किया। कॉलेज की ओर से वैशाली तायल, प्रतीक और सत्यनारायण ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया।

संस्था निदेशक निशांत राठी, प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल, देवेंद्र चौधरी ने महाविद्यालय लौटने पर प्रतिभागी खिलाड़ियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। तीनों विद्यार्थियों ने अपनी इस सफलता का श्रेय श्रीराम कॉलेज में मिलने वाली खेल सुविधाओं तथा अपने शिक्षकों एवं कोच को दिया। इस दौरान प्रमोद कुमार, भूपेंद्र कुमार, डॉ. अब्दुल अजीज खान, संदीप कुमार, सुनील कुमार और साक्षी वर्मा उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20916 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − three =