Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: दिग्गजों ने दी बाबा टिकैत को श्रद्धाजंलि, जल, जंगल, जमीन बचाओ, संकल्प दिवस के रूप मे मनाई गयी पुण्यतिथि

सिसौली।(Muzaffarnagar News)  भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक अध्यक्ष एवं किसान मसीहा चौ.महेन्द्र सिंह टिकैत की 11 वीं पुण्य तिथि पर भाकियू की राजधानी सिसौली मे स्थित किसान भवन पर महात्मा महेन्द्र सिंह टिकैत की 11 वीं पुण्यतिथि को जनपद स्तर पर जल, जंगल, जमीन बचाओ, संकल्प दिवस के रूप मे मनाई गयी।

इस अवसर पर भाकियू की राजधानी सिसौली में किसान मसीहा स्व.चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत की समाधि न्याय स्थल के पास आज प्रातः 9 बजे हवन यज्ञ किया गया। हवन यज्ञ के बाद जल,जंगल, जमीन बचाओ विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें सभी वक्ताओ ने अपने-अपने विचार रखे।

इस अवसर पर किसान आन्दोलन पर दशा व दिशा विषय पर आयोजित गोष्ठी मे सभी वक्ताओ ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। सिसौली स्थित किसान भवन पहुंचे रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि बाबा टिकैत ने जीवन पर्यन्त किसान हितों की रक्षा के लिए लडाई लडी।

किसान हितो की रक्षा के लिए उन्होने अपने जीवनकाल मे कई सफल आन्दोलन किए। जिसके चलते सरकार को किसान हितों के लिए अपने निर्णय पर पुर्नविचार करना पडा। भाकियू मुख्यालय सिसौली पहुंचे दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने कहा कि किसानो के मसीहा स्व.चौधरी महेन्द्र सिह टिकैत के बलिदान को भुलाया नही जा सकता। उन्होने हमेशा किसानो की आवाज को बुलन्द किया तथा किसानो की समस्याओं के प्रति पूरी तरह गम्भीर रहे।

बाबा टिकैत ने किसानो को उनका हक दिलाने का कार्य किया। उनके द्वारा किए गए कार्यो/सहयोग को कभी भुलाया नही जा सकता। कार्यक्रम को मानवेन्द्र सिह वर्मा,दिगम्बर सिह व राजेश चौहान ने भी सम्बोधित किया।

सिसौली मे आयोजित विचार गोष्ठी मे पहुंचे सपा नेता राकेश शर्मा ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन ने हमेशा किसान हित मे कार्य किए तथा बाबा टिकैत के समय मे कई सफल आन्दोलन भी हुए। जिनके सुखद परिणाम रहे।

कार्यक्रम मे पहुंचे मीरापुर विधायक चन्दन सिंह चौहान, पुरकाजी विधायक अनिल कुमार सहित विभिन्न राजनीति दलो के नेताओ ने अपनी उपस्थिती दर्ज करायी। भाकियू अध्यक्ष चौ.नरेश टिकैत, भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, गौरव टिकैत ने सभी आगन्तुकों के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान कई ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

जयंत चौधरी ने किये बाबा टिकैत की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित

Muzaffarnagar
जयंत चौधरी

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  सिसौली में राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने यहां किसान भवन में कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने किसानों को आवाज दी। चौधरी जयंत सिंह किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत की ११ वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह व चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत नैतिकता के साथ किसानों की लड़ाई लड़ते थे। इस दौरान उनके साथ भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत व गौरव टिकैत मौजूद रहे।

उन्होंने राजनीतिक दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज धर्म व जाति के नाम पर युवाओं भ्रमित किया जा रहा है समाज को तोड़ने का काम कर रही है। उन्होंने महिलाओं को आगे करने की वकालत करते हुए कहा कि हमें महिलाओं को उचित स्थान देना चाहिए।

जयंत चौधरी ने किसान भवन स्थित चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की समाधि पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात वह सिसौली स्थित टिकैत आवास भी पहुंचे, जहां उन्होंने अखंड ज्योति के दर्शन कर नमन किया। उनके साथ भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत व गौरव टिकैत मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर पूरे वेस्ट यूपी में बाबा टिकैत को पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी जा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × four =