Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: शातिर मन्साद उर्फ सोना को तमंचे, कारतूस सहित दबोचा

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व मे वाछित अपराधी व वांरटी अपराधीयो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान ग मु०नगर शामली बाईपास ग्राम वहलना सुजडू चौराहा से शातिर अपराधी मन्साद उर्फ सोना पुत्र साबिर नि०- लिकडा पटटी सुजडू थाना को०नर मु०नगर को मय नाजायज तमचा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया ।

अभियुक्त को अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में मन्साद उर्फ सोना पुत्र साबिर नि०- लिकडा पटटी सुजडू थाना को०नर मु०नगर तथा अभियुक्तगण एक तमंचा ३१५ बोर व ०१ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर बरामद किया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० संजय सिंह, का० अरविन्द, का० हिंमाशु कुमार शामिल रहे।

सिपाही का निधन
मुजफ्फरनगर। अवकाश लेकर घर आये हुए पुलिस कांस्टेबल की हृदय गति रूक जाने से मौत हो गयी। सिपाही के उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में ले जाया गया था जहां उसने दम तोड दिया। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के मौहल्ला कृष्णापुरी निवासी 35 वर्षीय सचिन मलिक पुत्र वीर सैन मलिक पुलिस विभाग में कांस्टेबल था।

वर्तमान में उसकी तैनाती अमरोहा में थी। सचिन अवकाश लेकर अपने घर आया हुआ था। देर रात्रि सीने में दर्द की शिकायत पर उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया है।

कई को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। अलग अलग मामलों में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देेते हुए बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ने सुजडू निवासी मनशाद को एक तमंचा व कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के विरूद्ध गोकशी सहित अन्य संगीन मामलों में कई मुकदमे दर्ज है।

एक अन्य मामले में सिविल लाइन पुलिस ने रामपुरी निवासी शादाब पुत्र इकबाल को भारी मात्रा में अवैधा शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। शहर कोतवाली पुलिस ने फिरोज निवासी मिमलाना रोड, काला निवासी नई आबादी खालापार, रवि धीमान निवासी रामपुरी, अनीस पुत्र नफीस निवासी दक्षिणी खालापार को अदालत द्वारा जारी किये गये वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21446 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + 12 =