उत्तर प्रदेश

Azamgarh News: सभी दल एक साथ लड़ लें तब भी कुछ नहीं कर पाएंगे- Deputy CM Keshav Prasad Maurya

Azamgarh News: Deputy CM Keshav Prasad Maurya अपनी निर्धारित कार्यक्रम से करीब चार घंटे देरी से रानी की सराय (Rani ki Saraya) के सभास्थल पर पहुंचे तब भी पूरे फॉर्म में नजर आए। अखिलेश यादव  के बीजेपी  को झूठा प्रचार मशीन बताने पर डिप्टी सीएम ने जवाब दिया कि उनको लाइलाज बीमारी हो गई है

वह इतने सारे 4 साल में इतनी योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है उनको अभी भी लग रहा है कि वह मुख्यमंत्री हैं और उनको अपना स्टीकर लगा लेना चाहिए।

Deputy CM Keshav Prasad Maurya ने यह भी कहा कि आजमगढ़  में 2014, 2017 और 2019 का बदला लेना है। केशव मौर्या (Keshav Prasad Maurya) ने अखिलेश के गढ़ आजमगढ़ में 10 में से 7 सीटें इस बार जीतने का दावा किया। कहा कि पूरे प्रदेश देश की बात करें तो जिस प्रकार से विपक्षी 2014, 2017, 2019 चुनाव में हारे हैं लेकिन अखिलेश यादव को अभी भी मुंगेरीलाल के हसीन सपने आ रहे हैं उनको लग रहा है कि वह अभी भी मुख्यमंत्री हैं।

Deputy CM Keshav Prasad Maurya ने कहा कि पूरे मत प्रतिशत की बात करें तो भाजपा की 60 फ़ीसदी हिस्सेदारी है। बाकी 40 में अन्य विपक्षी दल है। मुख्तार के सवाल पर भी उन्होंने कहा कि ‘जो आ जाए जितने लोग आ जाएं एकजुट हो जाएं कोई कुछ नहीं कर सकता’। उन्होंने यह भी कहा कि इस बार वह 300 से ज्यादा सीट जीतकर आ रहे हैं।

अखिलेश यादव के चार सौ सीट जीतने के दावा पर जवाब दिया कि 2017 में भी वह दावा कर रहे थे लेकिन उनका क्या हाल है 2014, 2017, 2019 से दावा करते आ रहे हैं लेकिन हकीकत और दावा में अंतर आप उन चुनावों में देख सकते हैं। इस बार समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) को पिछली बार जितनी सीट भी नहीं मिल पाएगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि आजमगढ़ में आज 242.99 करोड़ की 60 योजनाओं का लोकार्पण और 182 योजना 213.90 करोड़ की उसका शिलान्यास किया। जबसे सरकार बनी है बिना भेदभाव के सभी 75 जिलों में विकास कार्य किया है।

पूरे कार्यकाल में केवल आजमगढ़ में 2636 परियोजना जो कि 939.85 की है उसको देने का काम किया है। बसपा समेत अन्य दलों से गठबंधन  के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी से कोई बात नहीं हो रही है। एक तरफ भाजपा और सभी विपक्षी दूसरी तरफ है

सभी एक साथ लड़ने तब भी कुछ नहीं कर पाएंगे। Deputy CM Keshav Prasad Maurya के कार्यक्रम में केशव मौर्य ने वहां मौजूद कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को जोश दिलाने का काम किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − 9 =