Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: मुठभेड में शातिर को दबोचा

खतौली। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना खतौली पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड के दौरान पंखी गैंग का ०१ वांछित अभियुक्त घायल/गिरफ्तार जिसके कब्जे से ०१ मोटरसाईकिल स्पलेण्डर बिना नम्बर व अवैध शस्त्र बरामद किया।

जनपद में शातिर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन महोदय के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी खतौली के कुशल नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस की गंगनहर पटरी पर बदमाशों के साथ हुई पुलिस मुठभेड में पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में पंखी गैंग का ०१ वांछित अभियुक्त को घायलध्गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से ०१ मोटरसाईकिल स्पलेण्डर बिना नम्बर व अवैध तमंचा मय ०१ खोखा व ०१ जिन्दा कारतूस .३१५ बोर बरामद किए गए। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त फैय्याज पुत्र फिरोज निवासी समदा इलाका नजरिया कला थाना फतेहगंज पूर्वी बरेली जनपद बरेली।

जिसके कब्जे से ०१ मोटरसाईकिल स्पलेण्डर बिना नम्बर, ०१ अवैध तमंचा मय ०१ जिन्दा व ०१ खोखा कारतूस .३१५ बोर बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० प्रवेश शर्मा, मशकूर अली, कां. राहुल नागर, रवि राणा, प्रवीण नागर, प्रणव अत्री, अमित यादव थाना खतौली मौजूद रहे। थाना खतौली, मुजफ्फरनगर।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 14 =