Muzaffarnagar News- गढ रोड पेट्रोल पंप के पास ग्राम कायस्थवड्डा से शातिर इनामी को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना बुढाना पुलिस द्वारा वांछित व १५ हजार रुपये का ईनामी अभियुक्त गिरफ्तार। कब्जे से करीब २.७५ लाख कीमत का ४५० किग्रा० एल्यूमीनियम का तार, ०४ एल्यूमीनियम जम्फर, ०६ एल्यूमीनियम फिटिंग, ०२ लकड़ी के चक्र बरामद।
वांछित/पुरुस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक देहात के कुशल पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी बुढाना व थाना प्रभारी बुढाना के कुशल नेतृत्व में थाना बुढाना पुलिस द्वारा ०१ शातिर अभियुक्त को मेरठ गढ रोड पेट्रोल पंप के पास ग्राम कायस्थवड्डा जनपद मेरठ से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से ४५० किग्रा० एल्यूमीनियम का तार, ०४ एल्यूमीनियम जम्फर, ०६ एल्यूमीनियम फिटिंग, ०२ लकड़ी के चक्र(मु०अ०सं० ४९३ध्२०२२ धारा ३४२,३९५,१२०बी,४१२ भादवि से सम्बन्धित) बरामद किया गया। अभियुक्त आरिफ पुत्र मुस्तकीम निवासी ग्राम कायस्थवड्डा थाना किठौर जनपद मेरठ, थाना बुढाना पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में वांछित चल रहा था
जिसकी गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा १५ हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार, उ०नि० सतेन्द्र नागर, है०का० कुलवन्त सिंह, वकार, का० गजेन्द्र सिंह, सैनी कुमार थाना बुढाना शामिल रहे।

