Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: स्टंटबाजी का वीडियो हुआ वायरल, Police ने कार्रवाई की

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  दिल्ली-देहरादून हाईवे पर स्टंटबाजी कर रहे ९ गाड़ी चालकों पर यातायात पुलिस ने जुर्माना लगाया है। हाईवे पर चलती गाड़ियों पर स्टंट कर रहे लोगों की वीडियो वायरल होने के बाद मुजफ्फरनगर Police ने यह कार्रवाई की है।

एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस इन स्टंटबाजों की डिटेल निकाल कर उनके नाम भी शीघ्र ही उजागर करेगी। फिलहाल गाड़ी नंबर के आधार पर कार्रवाई की गई है।

सड़कों पर स्टंट से बढ़ रही हैं दुर्घटनाएं

हाईवे तथा अन्य सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन कर स्टंट करने का चलन बढ़ता जा रहा है। जिससे हाईवे व दूसरी सड़कों पर दुर्घटनाओं की आशंका पैदा हो रही है। कई बार स्टंटबाजी के चक्कर में अंजान वाहन सवारों की जान भी चली जाती है। जोखिम के बावजूद युवा मानने को तैयार नहीं है। पुलिस ऐसे युवा व अन्य लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाती है।

हाईवे पर मंसूरपुर के समीप स्टंट की घटना

मंगलवार को मुजफ्फरनगर पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी कि उनकी और से हाईवे पर गाड़ियों के माध्यम से स्टंट करने वाले ९ लोगों पर जुर्माने की कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार फिलहाल कार्रवाई वीडियो के आधार पर की गई है। पुलिस स्टंट करने वालों के नाम पता करने में जुटी है। यातायात नियमों के उल्लंघन के अलावा ऐसे लोगों पर कानूनी आधार पर दूसरी कार्रवाई भी की जा सकती है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 2 =