Muzaffarnagar News: वृक्षारोपण को बढावा देने के उद्देश्य से वन महोत्सव अभियान, छात्र/छात्राओं ने बढचढकर हिस्सा लिया
मुजफ्फनगर।(Muzaffarnagar News) एस0 डी0 कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर की एन0सी0सी0 इकाई ने एवं 82 यू0पी0 बटालियन अमृत वृक्षारोपण महोत्सव के अन्तर्गत तथा कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सुगंध शर्मा व एडमिन ऑफिसर कर्नल श्री बकुल गोसाई के निर्देशन में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ डा0 सचिन गोयल (प्राचार्य) ने पौधें लगाकर किया। डा0 नवेद अख्तर, अंकित धामा, श्रीमति एकता मित्तल, श्रीमति नीतू गुप्ता, डा0 रवि अग्रवाल, डा0 दीपक मलिक, डा0 नवनीत वर्मा, डा0 सौरभ जैन, कृष्ण कुमार, उस्मान व संकेत जैन ने अलग-अलग परजातियों के पौधों को लगाया।
इसके अतिरिक्त इसमें एम0कॉम0, बी0कॉम0, बी0ए0, बी0एस0सी0 (गृहविज्ञान), बी0एस0सी0 (विज्ञान) की छात्र/छात्राओं ने बढचढकर हिस्सा लिया। उपरोक्त महोत्सव के अन्तर्गत एन0सी0सी0 के छात्र/छात्राओं ने बिलासपुर गांव में जाकर वृक्षारोपण किया और वहां ग्राम वासियों को वृक्षारोपरण करने के लिए प्रोत्साहित किया। ग्राम वासियों ने भी पूर्ण सहयोग देते हुए अपना योगदान दिया और रोपण किये गये पौधों को सुरक्षित रखने एवं सिचाईं एवं देखभाल करने का प्रण लिया।
अमृत वृक्षारोपण महोत्सव में एन0सी0सी0 के कैडेट्स में विशेष, नंदनी, निगम, जैनब, हिमांशी, निधि, नैना, कार्तिक पंवार, रीशु, मयंक, तुषार आलुवालिया, हर्षित, शिवम कुमार, शोएब, अमर त्यागी, खुशी, अंतिम, विनीत व तुषार आदि ने प्रतिभाग किया। बिलासपुर की ग्राम प्रधान श्रीमति गुलअफशा द्वारा इस कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग दिया गया और महाविद्यालय एवं एन0सी0सी0 के कैडेट्स की सरहाना की गई व भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया तथा छात्र/छात्राओं को अपना पूर्ण सहयोग देते हुए आर्शीवाद प्रदान किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डा0 सचिन गोयल द्वारा इस कार्यक्रम की बहुत प्रशंसा की गई व बताया गया कि सरकार द्वारा चलाये जा रहे इस कार्यक्रम से छात्र/छात्राओं को ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र में वृक्षारोपण से जुडी कठिनाइयों व उनके निवारण हेतु उपलब्ध प्रक्रिया का बोध होता है व वातावरण में स्वच्छ वायु तथा वर्षा के लिए वृक्षारोपण बहुत अधिक आवश्यक होता है। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों का सहयोग रहा।
वृक्षारोपण कर दिया संदेश
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पर्यावरण की रक्षा और प्रकृति के संरक्षण के लिए वृक्ष लगाना अत्यन्त आवश्यक है । इसी क्रम में वृक्षारोपण को बढावा देने के उद्देश्य से वन महोत्सव अभियान के अन्तर्गत एसएसपी विनीत जायसवाल द्वारा पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सदर सहित उपस्थित अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया। वन महोत्सव अभियान के अन्तर्गत सभी थानोध्कार्यालयों पर भी पुलिस कर्मियो द्वारा वृक्षारोपण किया जा रहा है।
पुलिस द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम के अवसर पर जनपदवासियों से अपील करती है कि कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसे बचाएं तथा पेड़-पौधों के संरक्षण में सहयोग करें साथ ही अपने आस-पास रहने वाले लोगों को भी पौधारोपण के लिए प्रेरित करें।
जिंप अध्यक्ष ने किया वृक्षारोपण
भोपा।(Muzaffarnagar News) अमृत महोत्सव के अवसर पर आज आज जिला पंचायत के अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल द्वारा पौराणिक तीर्थ स्थली शुकतीर्थ मे विभिन्न स्थानो पर पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से अपर मुख्य अधिकारी जितेन्द्र कुमार तोमर, अवर अभियंता कौशलवीर सिंह, क्षेत्रिय कर निरीक्षक सतेन्द्र कुमार, स्टैनो अक्षय शर्मा, भागवत आचार्य अजय कृष्ण शास्त्री, समाजसेवी रविन्द्र आदि मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत मुजफ्फरनगर द्वारा किया गया।
पुरकाजी विधायक ने किया वृक्षारोपण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुरकाजी विधायक अनिल कुमार ने मुख्यअथिति के रूप में भुराहेड़ी क्रीडा स्थल पर वृक्षारोपण का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में उपस्थित खण्ड विकास अधिकारी रंजीत सिंह, ग्राम विकास अधिकारी नवीन शर्मा , ए०डी०ओ०पी०सी० हरेंद्र सिंह ग्राम प्रधान मोनू कुमार , व उ०प्रा०वि० के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं तथा छात्र छात्राओं के साथ ग्रामीणों ने भी पुष्प गुच्छा एवं पुष्प माला भेट कर विधायक अनिल कुमार का स्वागत किया।
विधयक पुरकाजी ने वृक्षारोपण के फायदे गिनाते हुए कहा कि पेड़ पौधे हमारे जीवन का मुख्य भाग है । क्योंकि पेड़ पौधों जिंदा रहेंगे तब ही हम जिन्दा रहेंगे और हमारा जन जीवन भी सुख में और स्वस्थ रहेगा तथा प्राकृतिक आपदाएं भी नहीं आएगी। करोना कॉल का उदाहरण देते हुए ,विधायक अनिल कुमार ने बताया कि जिस प्रकार कोरोना काल में ऑक्सीजन की किल्लत जनता के सामने आई और ऑक्सीजन की कमी से लाखों लोगों की जान चली गई ।
यह समस्या बढ़ते प्रदूषण से भी हमारे सामने आई हैं । यदि प्रदूषण पर रोक लगाने हैं तो हमें अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने होंगे। इससे पूर्व विधायक अनिल कुमार ने ब्लॉक पुरकाजी के कृषि विभाग अधिकारी , खण्ड विकास अधिकारी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं छात्र छात्राओं के साथ मिलकर दर्जनों वृक्ष लगाए।
वही पुरकाजी विधायक अनिल कुमार ने तमाम अधिकारियों एवं ग्राम वासियों से गांव भुराहेडी में २५८० पेड़ व पूरे ब्लॉक का टारगेट लगभग १२५००० पेड़ लगाने की अपील की। क्रीडा स्थल के लिए पुरकाजी विधायक अनिल कुमार ने घ् एक लाख तक का एक ओपन जिम बनाने की घोषणा भी की जिस पर ग्राम प्रधान व अधिकारियों सहित ग्राम वासियों ने भी तालियां बजाकर इस घोषणा का स्वागत किया।
अनिल कुमार विधायक ने अपने अभिभाषण में बताया कि वृक्षरोपण सभी लोगों की जिम्मेदारी है, ऑक्सीजन सभी को चाहिए। सभी लोगों को संकल्प दिलाया कि हम सभी कम से कम १० – १० पेड हर वर्ष लगाएंगे और पर्यावरण को शुद्ध रखने में अपना योगदान देंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से धर्मेंद्र राठी,गोल्डी राठी, योगेंद्र सिंह, रणवीर सिंह, अनीस अहमद आदि मौजूद रहे

