Muzaffarnagar News: गांव युसुफपुर कैथोडा मार्ग पर महिला बेहोश हालत में मिली
Muzaffarnagar News:मीरापुर। सडक किनारे बेसुध अवस्था मे पडी महिला को देखकर दर्जनो राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त महिला को उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव युसुफपुर कैथोडा मार्ग पर दोपहर के वक्त एक महिला को लगभग बेहोशी की हालत मे पडा देख नागरिको ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त महिला को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
सूत्रो का कहना है कि उक्त महिला का नाम निशा है जो मूलरूप से हरियाणा की निवासी है। तथा अपने पहले पति से तलाक होने बाद वह उसने युसुफपुर निवासी मुकेश से दूसरी शादी रचा ली।
महिला का पति मुकेश कपडो की रंगाई का काम करता है। चिकित्सको का कहना है कि विवाहिता नीशा ने छोले खा लिए थे तथा गैस बनने के कारण वह अचानक बेहोश हो गई थी। जो अब प्राथमिक उपचार के बाद काफी ठीक है।

