Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: बाल श्रम रोकने हेतु कार्यशाला का आयोजन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बाल श्रम रोकने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गयाग् सकारात्मक सुरक्षा और स्वास्थ्य संस्कृति के निर्माण के लिए कार्य करे ०१ मई २०२३ की थीम के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस श्रमिकों को किया गया सम्मानित अध्यक्ष बाल कल्याण समिति द्वारा बाल श्रम न कराने की अपील की गई।

बाल श्रम (निषेध और विनियमन) अधिनियम १९८६ और संशोधन विधेयक २०१६ के विषय मे दी गई जानकारी अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर मेपल्स एकेडमी बुढ़ाना के सभागार मे श्रमिकों के सम्मान हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे कार्यक्रम अतिथि श्री प्रवेश कुमार, शाखा प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक बुढ़ाना टाउन, श्रीमती ऋतु मनचंदा एवम श्रीमती परिधि द्वारा महिला एवम पुरुष श्रमिकों को फूलमाला पहनाकर एवम उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस का आयोजन डॉ राजीव कुमार अध्यक्ष बाल कल्याण समिति जनपद मुजफ्फर नगर द्वारा किया गया। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष द्वारा उपस्थित सभी श्रमिकों से बाल श्रम अपराध है कार्यशाला मे बाल श्रम न कराने की अपील की गई एवम बाल श्रम (निषेध और विनियमन) अधिनियम १९८६ और संशोधन विधेयक २०१६ के विषय मे जानकारी दी गई।

उक्त अधिनियम के अन्तर्गत बाल श्रम कराने पर नियोक्ता को ०२ वर्ष की सजा और रूपये ५०,००० का जुर्माना या दोनो हो सकते है। शाखा प्रबंधक द्वारा सभी श्रमिकों को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर बधाई दी गई। श्रमिकों को सम्मान देने और राष्ट्र निर्माण मे उनके योगदान के लिए प्रत्येक वर्ष ०१ मई को मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस की शुरुआत ०१ मई १८८९ को हुई थी।

भारत मे (चेन्नई मे) ०१ मई १९२३ को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस प्रथम बार मनाया गया। जिलाधिकारी महोदय श्री अरविन्द मल्लप्पा बंगारी, मुख्य विकास अधिकारी महोदय श्री संदीप भागिया एवम जिला प्रोबेशन आधिकारी सुश्री मैत्री रस्तोगी के निर्देशन एवम मार्गदर्शन मे जनपद मुजफ्फर नगर मे निरंतर विभिन्न प्रकार के जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 4 =