Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: पहलवान गौरव बालियान ने जीता रजत पदक

मुजफ्फरनगर । (Muzaffarnagar News)शाहपुर के गांव सोरम निवासी अंतरराष्ट्रीय पहलवान गौरव बालियान ने बुल्गारिया में आयोजित रैंकिंग सीरीज टूर्नामेंट में रजत पदक हासिल कर देश और जिले का डंका बजाया है । गौरव बालियान की इस उपलब्धि से गांव व क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। गौरव के अलावा रविंद्र दहिया ने रजत और दीपक पूनिया ने कांस्य पदक जीता है।

सोरम में स्थित टारगेट ओलंपिक एकेडमी के कोच निर्दोष बालियान ने बताया कि एकेडमी का होनहार पहलवान गौरव बालियान यूरोप के देश बुल्गारिया में इसी वर्ष आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल व एशियाड खेलो में भाग लेने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है।

पहलवान ने बुल्गारिया में आयोजित तीन दिवसीय रैंकिंग सीरीज टूर्नामेंट में अपने प्रतिद्वंद्वी पहलवानों को पछाड़ कर रजत पदक हासिल किया है । उन्होंने बताया कि इसके अलावा प्रतियोगिता में भारत के ही अंतरराष्ट्रीय पहलवान रविंद्र दहिया ने भी रजत व दीपक पूनिया ने कांस्य पदक हासिल किया है ।

 

अन्तर्राष्ट्रीय मातृ दिवस मनाया
मुजफ्फरनगर। निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल।
बिन निज भाषा-ज्ञान के, मिटत न हिय को सूल।।
भाषा हमारी आत्मा का दर्पण होती है ।केवल भाषा ही वह माध्यम है जो दुनिया भर के लोगों को प्रेम भावना व मानवता से जोड़ती है।
द.एस .डी .पब्लिक विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस का आयोजन किया गया द्य २०२२ के अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का विषय था -च्च्बहुभाषी शिक्षा के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग -चुनौतियां और अवसरज्ज् ।इस अवसर पर बच्चों ने कविता , भाषण एवं एक संक्षिप्त प्रश्नावली के माध्यम से अपने मतों को प्रस्तुत किया ।

जिसमें बच्चों का उत्साह सराहनीय रहा ।विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम माहना जी ने बच्चों को संबोधित कर मातृभाषा का महत्व बताते हुए कहा कि मां शब्द सहजता का प्रतिकार्थ है।इसलिए मातृभाषा में जब हम विचार विनिमय करते हैं तो हम बहुत सहज होते हैं ।हमें अपनी मातृभाषा के गौरव और अस्तित्व को बनाए रखना है ।

राम जन्म लीला का वर्णन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर के मौहल्ला बाग केशवदास निकट सनातन धर्म सभा में चल रही श्री राम कथा मे कथा व्यास द्वारा आज श्री राम जन्म का बहुत ही सुन्दर प्रसंग सुनाया गया। संगीतमयी श्री राम कथा मे अनेक श्रृद्धालु मौजूद रहे। कथा के दौरान बीच बीच में बहुत सुन्दर प्रसंग सुनाये गए। इस दौरान अनेक श्रृद्धालु महिला पुरूष व नन्हे-मुन्ने बच्चे मौजूद रहे। सनातन धर्म सभा भवन मे कथा व्यास द्वारा भाव विभोग कर दिया। संगीतमयी कथा का सभी ने भरपूर आनन्द लिया तथा धर्म लाभ उठाया। इस दौरान समातन धर्म सभा भवन के पदाधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20916 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 5 =