Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: योग शिविर आयोजितः- पालिका चेयरमैन का किया सम्मान

मुजफ्फरनगर।।(Muzaffarnagar News) ताराचंद वेदिक पुत्री पीजी कॉलेज द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर योग हेल्प वैलनेस सेंटर के उद्घाटन के अवसर पर बोली पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल योग जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग जिसने अपने जीवन में योग को अपनाया उसने अपने आप को ९०% बीमारियों से बचाया

आज ताराचंद वैदिक पुत्री पीजी कॉलेज द्वारा लगाए गए योग कैंप का पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी द्वारा उद्घाटन किया गया योग प्रशिक्षिका पूनम शर्मा द्वारा उपस्थित छात्राओं को योग कराया एवं उन्हें योग से होने वाले फायदे भी बताएं इस अवसर पर बोलते हुए पालिका अध्यक्ष ने कहा हमारे पूर्वज एवं ऋषि-मुनियों ने ही योग की शुरुआत की थी

क्योंकि योग से आदमी निरोगी होता है यही वजह है हमारे पूर्वज एवं ऋषि मुनियों की आयु बहुत लंबी होती थी आज के व्यस्त जीवन में थोड़ा सा समय हमें अपने आप के लिए भी निकालना चाहिए ताकि हम योग कर खुद को निरोगी बना सकें मेरा तो अपना खुद का एक्सपीरियंस है मैं सुबह ५:०० बजे खुद एवं अपने परिवार के साथ योग करती हूं

यही वजह है आप लोगों द्वारा जो मुझे चेयरमैन के रूप में जिम्मेदारी दी गई है मैं पूरे दिन इतनी व्यस्त होने के बावजूद भी खुद को तरोताजा महसूस करती हूं और यह सिर्फ और सिर्फ योग के कारण ही हो पाता है

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी योग शिक्षिका श्रीमती पूनम शर्मा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रिंपल चौधरी क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉक्टर इसमपाल स्कूल की प्रधानाचार्य सभासद श्री राहुल पवार एसके बिट्टू एवं संबंधित लोग उपस्थित रहे

 

अमृत योग सप्ताह के तहत योग के दिये गये टिप्स
बुढाना।।(Muzaffarnagar News) तहसील बुढ़ाना में अमृत योग सप्ताह के अंतर्गत योग का आयोजन किया गया। तहसील बुढ़ाना में अमृत योग सप्ताह के अंतर्गत योग का आयोजन किया गया, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस २१ जून २०२२ तक चलने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया

इस योग प्रक्रिया में उप जिलाधिकारी बुढाना अरुण कुमार नगर पंचायत शाहपुर अध्यक्ष तथा तहसील बुढ़ाना के कर्मचारी गण, अधिवक्ता गण तथा अन्य लोग उपस्थित रहे, योग प्रशिक्षक द्वारा सभी को योग कराया गया एवं योगा से होने वाले फायदों के बारे में सभी को जागरूक किया गया एवं बताया गया वर्तमान आधुनिक जीवन शैली में योग एवं ध्यान का विशेष महत्व है योग के द्वारा व्यक्ति का मन शांत एकाग्र एवं शरीर स्वस्थ रहता है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × one =