Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: योग प्रशिक्षण शिविर का जिला कारागार में हुआ आयोजन

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिला कारागार में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का समापन किया गया।समापन के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में प्रभाप्रशांत कुमार सिंह, माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्टेऊट, मुजफ्फरनगर एवं अति विशिष्ठ अतिथि के रूप में मंयक जयसवाल, सचिव, विधिक सेवा प्राधिकरण, जनपद- मुजफ्फरनगर उपस्थित रहे।

योग समापन के दौरान मुख्य अतिथि प्रशांत कुमार सिंह एवं अति विशिष्ठ अतिथि मंयक जयसवाल, जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा, गोरक्ष शक्तिधाम सेवार्थ फाउण्डेशन से जिला अध्यक्ष पंकज कुमार त्यागी व उपाध्यक्ष रोहित कुमार गर्ग एवं कारागार के समस्त अधिकातथा काफी संख्या में बंदियों द्वारा योग कार्यक्रम में भाग लिया गया।

समापन पर बाहर से आये योगाचार्यों द्वारा योग करने से होने वाले फायदे/लाभ भी बताये। इस अवसर पर जेलर कमलेश सिंह, उप जेलर सुरेन्द्र मोहन सिंह, कैलाश नारायण शुक्ला, मेघा राजपूत, लक्ष्मी देवी एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

नगर पालिकाध्यक्ष ने किया योग

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अष्टम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद मुजफ्फनगर के तत्वाधान मे विश्व योग दिवस पर योग शिविर आयोजित किया गया।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगर के टाउनहॉल प्रांगण मे आयोजित योग शिविर मे योगाचार्य सत्येन्द्र द्वारा पालिका कर्मचारियों एवं अधिकारियों को योगाभ्यास कराया गया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल, स्टैनो गोपाल त्यागी, कर अधिकारी आर.डी.पोरवाल, प्रियेश सिंह,संदीप यादव आदि अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − three =