Muzaffarnagar News: नगर निकाय चुनाव को लेकर युवा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों सहित जनपद मुजफ्फरनगर में भी नगर निकाय चुनाव को लेकर जहां तमाम प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं तो वहीं अब भारतीय जनता पार्टी के तमाम प्रत्याशियों एवं नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद की मीनाक्षी स्वरूप के समर्थन में आज एक युवा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।
इस कार्यकर्ता सम्मेलन में जहां सैकड़ों युवा शामिल हुए तो वही भारतीय जनता पार्टी के सभासद पद के प्रत्याशियों सहित नगर पालिकाध्यक्ष पद की दावेदार मीनाक्षी स्वरूप के प्रति गौरव स्वरूप भी इस सम्मेलन में शामिल हुए।
यहां सुखविंदर सोम क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा, केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान, उत्तर प्रदेश के कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, कार्तिक काकरान जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा एवं कार्यक्रम संयोजक अजय सागर सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा भी हम सब के साथी है इनकी बदौलत ही हम सब आगे बढ़ रहे है
आने वाले समय में युवाओं के कंधों पर भी पार्टी की विशेष जिम्मेदारियां रहेंगी। उन्होंने कहा कि तमाम युवा अपने-अपने क्षेत्र और अपने अपने गांव समाज में बढ़-चढ़कर लोगों को जागृत कर पार्टी को मजबूत करें। यहां उत्तर प्रदेश के कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज जैसे बरसात के मौसम में भी युवाओं ने अपनी भागीदारी एवं की है
यहां इस कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराई है मैं उम्मीद करता हूं कि आने वाले समय में क्षेत्र के सभासदों सहित भारतीय जनता पार्टी की नगर पालिका अध्यक्ष पद की दावेदार मीनाक्षी स्वरूप को जीता कर जीत की यह आवाज लखनऊ तक पहुंचाएं ताकि मुजफ्फरनगर का चौमुखी विकास होने में किसी तरह की कोई अड़चन आने ना पाए।

