Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एम एल सी अरविंद शर्मा 20 सितंबर को सर्व वर्ग सम्मेलन में आयेंगे Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगरMuzaffarnagar भाजपा के उपाध्यक्ष एमएलसी और पूर्व आईएएस अधिकारी ए.के.शर्मा आगामी 20 सितम्बर को जनपद में आ रहे है वे जानसठ रोड स्थित आर्शीवाद बैंकेट हाल में आयोजित होने जा रहे सर्ववर्ग सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। एक एनजीओ द्वारा आयेजित इस कार्यक्रम में सभी धर्म जातियों के लोगों को आमंत्रित किया गया है।

कूकड़ा नवीन मंडी स्थल पर आयोजित एक पत्रकार वार्ता में जानकारी दी गयी कि पूर्व आईएएस अधिकारी ए.के.शर्मा अपने कार्यकाल में वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सात वर्ष तक गुजरात में काम कर चुके है ओर उनकी बनाई योजनाओं के कारण गुजरात पूरे देश में अग्रणीय स्थिति में आ गया।

उसी क्रम में अब वे जगह जगह का दौरा कर रहे है। 20 सितम्बर को दोपहर तीन बजे होने वाले इस कार्यक्रम से पूर्व पूरे नगर में शर्मा जी का भव्य स्वागत किया जायेगा।

पत्रकार वार्ता में संजीव त्यागी, सोनिया कौशिक, संदीप बालियान, दीपक चौधरी, अरविंद चौधरी, राहुल चौधरी, अतुल शर्मा, कपिल मिश्रा, मोहित त्यागी, प्रवीन शर्मा, राजीव मान आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21512 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + 12 =