Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: कार सवार युवकों से मारपीट, वीडियो वायरल

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शहर के भोपा रोड पर देर रात युवकों के दो गुटों में जबरदस्त मारपीट हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कार सवार युवकों के साथ कुछ युवक मारपीट कर रहे हैं। दोनों ओर से लात घूसे जमकर चलते नजर आ रहे हैं। हमलावरों ने कार में सवार एक युवक को खींचकर सड़क पर गिरा लिया और फिर उसकी बुरी तरह से पिटाई कर डाली।

मारपीट के बाद हमलावर फरार हो गये। मामले में पुलिस जानकारी होने से इंकार कर रही है।सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कुछ युवकों के बीच झगड़ा होता दिखाई दे रहा है। युवक एक दूसरे को पकड़कर मारपीट और गाली गलौच कर रहे हैं। ये वीडियो भोपा रोड का बताया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार नई मंडी थाना क्षेत्र के भोपा रोड पर विश्वकर्मा चौक के सामने पेट्रोल पंप पर बुधवार देर रात बिलासपुर गांव के निवासी कुछ युवक कार मे सवार होकर पहुंचे थे। उन्होंने पेट्रोल पम्प पर जाकर कार में तेल भरवाया और जैसे ही कार पेट्रोल पम्प से निकलकर सड़क पर आई तो कुछ युवकों ने कार सवार युवकों पर हमला बोल दिया। कार को जबरन रोककर इन युवकों ने उसमें बैठे युवकों के साथ गाली गलौच की और फिर दोनों गुटों में मारपीट होने लगी।

हमलावरों ने कार सवार एक युवक को खींचकर नीचे गिरा लिया और उसकी पिटाई करने लगे। इस दौरान किसी ने इस झगड़े की अपने मोबाइल फोन से वीडियो बना ली, जोकि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

बताया गया कि पेट्रोल पम्प कर्मियों और दूसरे राहगीरों ने इन युवकों के झगड़े में बीच बचाव कराया। इसी बीच हमलावर युवक फरार हो गये। कार सवार भी अपनी गाड़ी लेकर चले गये थे। पुलिस सूत्रों का कहना है कि भोपा रोड पर बीती रात किसी झगड़े की सूचना या शिकायत अभी प्राप्त नहीं हुई है। कोई शिकायत मिलती है तो कार्यवाही की जायेगी। वायरल वीडियो की भी जांच कराई जायेगी।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21425 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + six =