Muzaffarnagar News: जिला पंचायत बोर्ड बैठक, सत्ता एवं विपक्षी सभासदों में कुछ मुददो को लेकर तीखी नोकझोंक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला पंचायत मुजफ्फरनगर बोर्ड बैठक में आज विकास एवं निर्माण कार्यो तथा जिला पंचायत की आय वृद्धि से सम्बन्धित प्रस्ताव ध्वनिमत से पास किए गए। बैठक के दौरान सत्ता एवं विपक्षी सभासदों में कुछ मुददो को लेकर तीखी नोकझोंक भी हुई। जिला पंचायत बोर्ड बैठक में जिला पंचायत सदस्यों के अतिरिक्त ब्लॉक प्रमुख नरेन्द्र कुमार,ब्लाक प्रमुख अनिल राठी, एमएलसी श्रीमति वन्दना वर्मा, विधायक विक्रम सैनी एवं उत्तर प्रदेश सरकार मे राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल ने की तथा बैठक का संचालन जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी जितेन्द्र कुमार ने किया
बैठक मे सर्व प्रथम गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई तथा वित्तिय वर्ष 2022-23 की सम्पत्ति एवं विभोकर की सूची शासन द्वारा स्वीकृत 5 अमृत सरोवरों की परियोजनाआें जिनमे ग्राम कुरथल मे निर्माण कार्य की प्रस्तावित लागत 39.30 लाख, ग्राम कुरावा मे 45.05 लाख, ग्राम अलीपुर अटेरना मे 57.34 लाख, ग्राम भोपा मे 36.36 लाख तथा ग्राम फुगाना मे 50.99 लाख की लागत से अमृत सरोवरां के निर्माण की परियोजनाओ की प्रशासनिक एवं वित्तिय स्वीकृति प्रदान की गई।
कांवड यात्रा मे प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशो के क्रम मे विभिन्न व्यवस्थाओं पर हुए व्यय 72 लाख रूपये की भी प्रशासनिक एवं वित्तिय स्वीकृति प्रदान की गई। सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई उपखण्ड मुजफ्फरनगर द्वारा ग्राम गढी नौआबाद विकास खण्ड बुढाना मे स्थित तालाब की खुदाई एवं सौन्दर्यकरण के कार्य की भी स्वीकृति प्रदान की गई तथा जिला पंचायत की विभिन्न स्थानो पर स्थित दुकानो के नाम परिवर्तन शुल्क की दरों मे वृद्धि को भी स्वीकृत किया गया। जिला पंचायत के क्षेत्र में व्यवसायिक एवं आवासीय भवनो के निर्माण हेतु बनी विधियां भी बोर्ड द्वारा स्वीकृत की गई।
प्रस्ताव संख्या तीन वित्तिय वर्ष 2022-23 हेतु जिला योजना के अनुमोदन हेतु प्रस्ताव जैसे ही आया तो जिला पंचायत के सदस्यां ने उक्त प्रस्ताव का विरोध किया। उनका आरोप है कि योजना का अनूमोदन तो जिला पंचायत से कराया जाता है परन्तु जिला पंचायत के किसी सदस्य का कार्य योजना मे नही रखा जाता। उन्होने आरोप लगाया कि इस वित्तिय वर्ष मे किसी सदस्य से प्रस्ताव तक भी नही मांगे गए हैं।
जिला पंचायत सदस्य सतेन्द्र बालियान ने आरोप लगाया कि जब से बोर्ड का गठन हुआ है उनके वार्ड मे कोई कार्य नही हुआ है। जो कार्य हुए हैं वो उनके प्रस्ताव पर ना होकर किसी अन्य के प्रस्ताव पर हुए हैं। उन्होने जिला पंचायत द्वारा दी जाने वाली बैठक भत्ते की धनराशि यह कहते हुए वापिस कर दी कि वे बैठक मे अपने क्षेत्र की समस्याओ एवं विकास कार्यो के लिए आते हैं ना की भत्ते की राशि प्राप्त करने के लिए।
उन्होने ग्राम तावली से निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य ने मांग रखी कि ग्राम तावली मे स्थिती खराब है। गांव बसीकलां मे जिला पंचायत की भूमि पर परिवार कल्याण केन्द्र कोर्ट के लिए भूमि दिए जाने का भी सदस्यो ने विरोध किया। शासन प्रशासन द्वारा गउशाला की भूमि उपलब्ध कराये जाने एवं उस पर जिला पंचायत की निधी से निर्माण कराये जाने का सदस्यों ने विरोध किया। बैठक मे दिव्यांगजनो के व्यवसाये को कर से मुक्त रखे जाने एवं लाईसेंस कार्य को ठेके पर दिए जाने का प्रस्ताव ध्वनमत से पास हुआ।
बैठक मे पधारे उत्तर प्रदेश सरकार मे राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार की मंशा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की है इसलिए सभी सदस्यां को अपनी अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। बैठक मे आकर अपने अपने क्षेत्र की समस्याओ को प्रमुखता के साथ रखें तथा सर्व सहमति से जिले के विकास मे भरपूर सहयोग करें। उन्होने बैठक मे ना आने वाले अधिकारियों नाराजगी जाहिर की।
बैठक के अन्त मे जिप अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल ने कहा कि जिला पंचायत के अधिकांशतः सभी वार्डो मे प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराये जा रहे हैं। उनका कार्य जिले के विकास को गति देना है। वन्दे मातरम के साथ का प्रारम्भ हुआ।

