संपादकीय विशेष

Muzaffarnagar: जाम के लिए अब लेनी होगी अनुमति, बिना अनुमति के शराब परोसना कानूनन अपराध

Muzaffarnagar मुजफ्फरनगर। शादी ब्याह का सीजन शुरू हो गया है। लोग मैरिज होम, होटल व रेस्टोरेंट में समारोह आयोजित करने के लिए बुकिंग पहले ही कर चुके हैं, इन समारोह में बिना अनुमति मेहमानों को शराब अक्सर परोसी जाती है, जबकि बिना अनुमति के शराब परोसना कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है।

शादियों के सीजन को देखते हुए आबकारी विभाग चौकन्ना हो गया है। विभाग के मुताबिक होटल रेस्टोरेंट में समारोह में जांच के लिए टीमें गठित की गई है, जो वहां पर जाकर लाइसेंस चेक करेंगे, लाइसेंस नहीं मिलने पर शराब जप्त कर जुर्माना वसूला जाएगा। विभाग के मुताबिक समारोह में शराब परोसने से पहले लाइसेंस के लिए आबकारी विभाग में आवेदन करने का प्रावधान है।

लाइसेंस मिलने के बाद ही आयोजक शराब पार्टी आयोजित कर सकते हैं। जिला आबकारी अधिकारी उदय प्रकाश ने बताया कि होटल, रेस्टोरेंट, क्लब व मैरिज होम में शराब पार्टी आयोजित करने के लिए अकेशनल बार (एफ एल ११) लाइसेंस अनिवार्य है।

लाइसेंस के लिए आबकारी विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यदि कहीं पर भी द्घद्य११ लाइसेंस प्राप्त किए बिना शराब का सेवन होता पाया गया तो संबंधित होटल, रेस्टोरेंट, क्लब अथवा मैरिज होम संचालक के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं में एफ आई आर दर्ज कराई जाएगी साथ ही जिला प्रशासन से प्राप्त अन्य अनुज्ञा पत्रों को भी निरस्त कर दिया जाएगा।।

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 430 posts and counting. See all posts by Editorial Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + 2 =