मुजफ्फरनगर पुलिस ने दो वाहन चोर दबौचे…
मुजफ्फरनगर। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा ०२ वाहन चोर अभियुक्तों को अलमासपुर चौक के पास से गिरफ्तार कर थाना नई मण्डी पर पंजीकृत वाहन चोरी के अभियोग का सफल अनावरण किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में शादाब पुत्र आकिल निवासी खालापार थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर, साजिद पुत्र राशिद निवासी खालापार थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर जिसके कब्जे से 2 सेन्ट्रो कार, 1होण्डा स्पलेण्डर प्लस मोटरसाईकिल, 1 हीरो होण्डा करिज्मा मोटरसाईकिल, 1 हीरो होण्डा प्रो मोटरसाईकिल, 1 एक्टिवा स्कूटी बरामद की।
बरामद सभी वाहन अभियुक्तों द्वारा चोरी किये हुए है, अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

