Muzaffarnagar पुलिस ने शातिर ठगों को गिरफ्तार कर घटनाओं का किया खुलासा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar)। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा चोरी व धोखाधडी के अभियोग का सफल अनावरण कर ०२ शातिर चोर/टप्पेबाज अभियुक्त गिरफ्तार किये। कब्जे से चोरी किए गए पीली व सफेद धातु के आभूषण व नगदी बरामद की। उक्त शातिर लोगों को उनकी समस्याओं के निराकरण के उपाय बताते हुए अपने जाल में फसाँकर व जालसाजी करके देते थे घटना को अंजाम।
जनपद में शातिर चोर/लूटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नई मण्डी हिमांशु गौरव एवं थाना प्रभारी नई मण्डी सन्तोष कुमार त्यागी के कुशल नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा चोरी व धोखाधड़ी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए ०२ शातिर चोर/टप्पेबाज अभियुक्तगण को ए०टू०जेड० रोड टी पाईन्ट से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी किए गए पीली व सफेद धातु के आभूषण व नगदी बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गयी।
उल्लेखनीय है कि ०६ जुलाई को वादिया श्रीमती शशि रानी पत्नी राजकुमार निवासी शान्तिनगर भोपा रोड थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर ने लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि अज्ञात अभियुक्तगण द्वारा वादिया के साथ धोखाधड़ी करके कीमती सामान चोरी करने की घटना कारित की गयी। वादिया द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना नई मण्डी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर घटना के सफल अनावरण तथा अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी थी। इसके अतिरिक्त अभियुक्तगण द्वारा थानाक्षेत्र खतौली व बुढाना में भी इसी प्रकार की घटनाओं को अंजाम दिया गया है।
अभियुक्तगण लोगों को उनकी समस्याओँ के निराकरण के उपाय बताते थे तथा उन्हें अपनी बातों में फँसाकर जालसाजी करके आभूषण, नकदी व अन्य कीमती सामान चोरी कर लेते थे। गिरफ्तार अभियुक्तगण फिरोज पुत्र नासिर खॉन निवासी कल्हेडी चुंगी निकट मदरसा थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर, अमजद पुत्र नासिर खॉन निवासी अखवार फैक्टरी रोड रजिया मस्जिद थाना कटघर जिला मुरादाबाद।
जिनके कब्जे से ०१ मंगलसूत्र, ०१ जोडी कुण्डल पीली धातु, ०१ आधार कार्ड, ०१ नोटबुक, ०१ रबर मुहर, ०१ बैग(थाना नई मण्डी पर पंजीकृत चोरी के अभियोग से सम्बन्धित), ०१ अंगूठी पीली धातू, ०१ माला सफेद धातू व ०१ हजार रुपये नकद(थाना खतौली पर पंजीकृत चोरी के अभियोग से सम्बन्धित से सम्बन्धित), ०१ जोड़ी कुण्डल व ०१ हजार रुपये(थाना बुढाना पर पंजीकृत चोरी के अभियोग से सम्बन्धित से सम्बन्धित) बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र०नि० सन्तोष कुमार, उपनिरीक्षक धर्मराज, है. कां. सुशील कुमार, सोविंद्र, इरफान अली, तेजवीर सिंह, सुमित त्यागी, कां. मनेन्द्र राणा, कुलदीप, रोहित कुमार, कुलजदीप कुमार, सतेंद्र कुमार त्यागी थाना नई मण्डी शामिल रहे।

