Muzaffarnagar- जमीयत उल्मा ए उत्तर प्रदेश के महाधिवेशन की तैयारियां जारी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जमीयत उल्मा ए उत्तर प्रदेश के सैक्रेटरी कारी जाकिर मीडिया से मुखातिब हुए। मीडिया को जानकारी देते हुए उन्होने बताया कि जमीयत उल्मा ए हिन्द के ३४ वे महाधिवेशन की तैयारियां मुक्कमल हो गई हैं। अधिवेशन में भाग लेने के लिए जिला मुजफ्फर नगर से ३०० बसों और ३५० कारों के जरिए लोग रामलीला मैदान पहुंचेंगे।
उन्होने आज जिले के आला अफसरान से मुलाकात कर उनको इस बारे में अवगत कराया है और अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम मुक्कमल किए जाने के बारे में बात की जिससे किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना ना हो साथ ही उन्होने कहा की जमीयत का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण और राष्ट्र उत्थान का है। तथा मोहब्बत के पैगाम को आम कर नफरत के माहौल को खत्म करना और एक विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान करना है।
उन्होने जमीयत कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से अपील की कि शान्ति व्यवस्था और कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए सम्मेलन में हिस्सा ले और सम्मेलन की समाप्ति पर शांतिपूर्वक अपने अपने घरों पर वापस पहुंचे।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष,मौलाना माज हसन,जिला कोषाध्यक्ष मौलाना मोहम्मद आकिल , शहर अध्यक्ष हाफिज इकराम साहब, मौलाना अब्दुल माजिद अध्यक्ष तहसील सदर,मुफ्ति मोहम्मद आदिल जिला कनवीनर इस्लाहे मुआशरा कमेटी, मौलाना मूसा कासमी जिला सचिव, शहर महासचिव कारी मोहम्मद आदिल, मौलाना अरशद, हाजी वसीम साहब,कारी मौहम्मद सादिक, वगैरा शरीक हुए।

