वैश्विक

Peshawar: आत्मघाती हमलावर मौजूद था आगे की कतार में, संदिग्ध का क्षत-विक्षत सिर बरामद

Peshawar पेशावर के अति सुरक्षित क्षेत्र में स्थित एक मस्जिद में सोमवार को दोपहर की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला किया गया जिसमें 93 लोगों की मौत हो गयी. खबरों की मानें तो आत्मघाती हमला करने वाले संदिग्ध का क्षत-विक्षत सिर मंगलवार को बचाव कर्मियों ने बरामद कर लिया.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में मारे गये लोगों की संख्या बढ़कर 93 हो गयी है और 221 लोग गंभीर रूप से घायल हैं व बचाव कर्मी अब भी मलबे से शवों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि सोमवार को अपराह्न एक बजकर करीब 40 मिनट पर पुलिस लाइन स्थित एक मस्जिद में उस समय शक्तिशाली धमाका हुआ जब कई पुलिस कर्मी और सेना के बम निरोधक दस्ते के सदस्यों सहित कई लोग दोपहर की नमाज अता कर रहे थे.

Peshawar  पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मघाती हमलावर आगे की कतार में मौजूद था और उसने खुद को उड़ा लिया जिससे मस्जिद की छत नामजियों पर गिर गयी. राजधानी शहर पुलिस अधिकारी (सीसीपीओ) पेशावर मोहम्मद ऐजाज खान ने जियो टीवी को बताया कि हमला आत्मघाती प्रतीत होता है और संदिग्ध हमलावर का सिर खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर के घटना स्थल से बरामद किया गया है

जियो टीवी ने उनके हवाले से बताया कि संभव है कि हमलावर धमाके से पहले ही पुलिस लाइन में मौजद था और हो सकता है कि उसने दाखिल होने के लिए आधिकारिक वाहन का इस्तेमाल किया हो.

मोहम्मद ऐजाज खान ने बताया कि धमाके की वास्तविक प्रकृति की जानकारी बचाव अभियान संपन्न होने के बाद ही मिल सकेगी. खैबर पख्तूनख्वा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री मुहम्मद आजम खान ने मंगलवार को हमले के मद्देनजर एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की. तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) जिसे पाकिस्तानी तालिबान के नाम से भी जानते हैं ने हमले की जिम्मेदारी ली है.

टीटीपी ने कहा कि यह हमला उसके कमांडर उमर खारिद खुरसानी की हत्या का बदला है जो पिछले साल अगस्त महीने में अफगानिस्तान में मारा गया था.पुलिस अधिकारी ने बताया कि मस्जिद का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया और माना जा रहा है कि कई लोग उसके नीचे दब गये.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21352 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 3 =