Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर रेलवे पुलिस का खुलासा: चलती ट्रेन के सामने चोरी की रिक्शा छोडकर भागने वाले पकडे

जनपद मुजफ्फरनगर में दिनांक 17.05. 21 को देवबंद- तलहेड़ी के मध्य किलोमीटर नंबर 148/6 पर ट्रेन नंबर 08238 लाइन पर खड़े एक रिक्शे से टकरा गई थी जिसकी जांच रेलवे सुरक्षा बल मुजफ्फरनगर द्वारा की जा रही थी।

उक्त मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त तथा मंडल सुरक्षा आयुक्त दिल्ली पूर्व के निर्देश पर निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में गठित रेल सुरक्षा बल मुजफ्फरनगर की टीम उप नि. अनिल कुमार, उप नि. अमरीश कुमार एवं स.उ. नि. जी.डी.तिवारी ने अधिकारियों से मिले दिशा निर्देशो पर कार्य करते हुए उक्त मामले का उदभेदन करते हुए आज दिनांक 20.05 2021 को उक्त मामले के दोषीयों (1) मो. शाहरोज @ मुन्ना पुत्र नफीस खान (2) मो. शारूक पुत्र मो. सलीम निवासी देवबंद, सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया

जिन्होंने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने यह रिक्शा रेलवे फाटक संख्या 70 के पास रहने वाले मो. वक़ील s/o मो. शकूर r/o मोहल्ला पठानपुरा, देवबंद, जिला सहारनपुर के घर के बाहर से उठाकर रेलवे लाइन पर रख दिया था

और रिक्शा मालिक के जाग जाने पर और सामने से रेल गाड़ी आ जाने के कारण हम रिक्शे को लाइन पर छोड़कर मौके से भाग गये थे।उक्त दोनों दोषियों को मुजफ्फरनगर की माननीय अदालत में पेश कर जिला कारागार भेजा गया है

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × one =