Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar रालोद की बैठक आयोजित

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । राष्ट्रीय लोकदल द्वारा के गांव जोहरा में किसान संदेश अभियान के तहत जगपाल सिंह के आवास पर एक मीटिंग का आयोजन किया गया।मीटिंग में पहुंचे किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम एक पत्र लिखा जिसमें कहा गया कि पिछले वर्ष जब चुनाव हुए थे तो सितंबर में ही प्रदेश सरकार की ओर से गन्ने का मूल्य घोषित कर दिया गया था।मगर इस वर्ष गन्ने का सीजन तीन माह बीत जाने पर भी गन्ने का मूल्य घोषित नहीं किया गया।सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है।

वहीं दूसरी ओर आवारा पशु किसानों की फसलों को नष्ट कर रहे हैं।साथ ही प्रदेश में इन आवारा पशुओं ने कई आमजन की जान तक ले ली है।प्रदेश का किसान समझ नहीं पा रहा है कि वह क्या करे।एक ओर तो इन आवारा पशुओं से अपनी जान जोखिम में डालते हुए फसलों को बचाना है

दूसरी ओर हमें यह भी नहीं मालूम की हम अपने गन्ने की फसल को किस रेट में मिल को बेच रहे हैं।मीटिंग में पहुंचे सभी किसानों ने अपने अपने नाम से मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर अति शीघ्र इन दोनों समस्याओं का समाधान कराने की अपील की है।

इस मौके पर मुख्य रूप से रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक,रालोद वरिष्ठ नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय राठी,रालोद वरिष्ठ नेता विकास बालियान, भानु ठाकुर, मुकेश चौधरी, संजीव तोमर, योगेंद्र, रामवीर, मोनू,रविंद्र ठेकेदार, सोमदत्त, बाबूराम, जयवीर, अशोक, फज्जा, मुनीराम प्रधान, सुगन चंद,हरपाल,राजकुमार,धर्मेंद्र आदि काफी संख्या में किसान मौजूद रहे। वहीं दूसरी मीटिंग क्षेत्र के गांव बोपाडा में भी की गई।वहां पर भी काफी संख्या में किसानों ने मीटिंग में भाग लेकर मुख्यमंत्री के नाम पत्र भेजकर समस्याओं के समाधान की अपील की गई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21425 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × two =