Muzaffarnagar-फेरी करने वाले कपड़ा व्यापारी से लूटः विरोध पर तमंचे की बट से सिर पर मारा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ककरौली थाना क्षेत्र के गांव कामहेड़ा निवासी मोहम्मद शाह आलम कपड़े की फेरी कर गांव की ओर लौट रहा था। देर रात जब वह कमेड़ा नहर के पास गांव ढासरि के समीप पहुंचा तो बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया।
शाह आलम के मुताबिक बदमाशों ने उस से लूट का प्रयास किया तो विरोध कर दिया। इस पर बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर उसे लहूलुहान कर दिया और ६२०० रुपए लूटकर फरार हो गए। शाह आलम ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी। उधर गांव वालों को भी जानकारी मिल गई। गांव वाले मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस के साथ मिलकर जंगलों में कांबिंग की। लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका।
थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह का कहना है कि गांव के आसपास विभिन्न क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। कुछ संदिग्ध बाइक सवार नजर आए हैं, जिनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
लूट के वांछित को खतौली पुलिस ने दबोचा
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना खतौली पुलिस द्वारा लूट के क वाछित अभि० को गिरफ्तार किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी खतौली के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के कुशल नेतृव्य मे थाना खतौली पर उ०नि० हरीश कुमार राघव द्वारा वाछित अभियुक्त शुभम उर्फ अजय पुत्र जसवीर नि० नवादा तिवाया थाना गांगलहेडी जिला सहारनपुर से ग्राम नवादा तिवाया सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया।
कोतवाली पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दो अभियुक्तां को नाजायज चाकू सहित गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में जनपद मे शातिर अभियुक्तो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान चैकिंग के दौरान ईसाईयों वाले कब्रिस्तान के गेट के पास से किसी घटना करने के ईरादे से घुम रहे शातिर अभियुक्तगण सागर पुत्र सुरेन्द्र उर्फ कल्लू नि० वाल्मिकी बस्ती रामपुरी थाना को०नगर मु०नगर व निशान्त शर्मा पुत्र स्व० दिनेश शर्मा नि० बाडे वाली गली रामपुरी थाना को०नगर मु०नगर को मय अलग-अलग दो नाजायज चाकू सहित गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० देवा सिंह, कां० विनित कुमार, विपिन कुमार शामिल रहे।

