Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar- एसएसपी ने पुलिस लाइन मैस का किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल  द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन मे क्वार्टर गार्द, शस्त्रागार, बैरक एवं पुलिस लाइन मैस का निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा शुक्रवार परेड के उपरांत रिजर्व पुलिस लाइन का निरीक्षण किया गया ।

सर्वप्रथम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय को क्वार्टर गार्द पर तैनात गार्द द्वारा सलामी दी गई । महोदय द्वारा सलामी लेने के उपरान्त गार्द में तैनात पुलिसबल का टर्नआउट चेक करते हुए सतर्कता से डियूटी करने सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया। तत्पश्चात महोदय द्वारा शस्त्रागार का निरीक्षण किया गया, जिसमें शस्त्रो के रखरखाव व आदान-प्रदान रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया गया 

शस्त्रागार मे लगे सीसीटीवी कैमरो को चेक किया गया तथा सीसीटीवी कैमरो की दिशा व दशा को सही करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा शस्त्रागार में रखे राजकीय हथियारों के रख-रखाव को बहुत अच्छे तरीके से सुरक्षित रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा खाने पीने की व्यवस्था के लिये संचालित मेस की व्यवस्था को देखा गया 

निरीक्षण के दौरान मैस की साफ सफाई संतोषजनक मिली तथा मैस में भोजन की गुणवत्ता बढाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । इसके उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बैरकों का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा बैरक में रहने वाले पुलिसकर्मियों से कुशलता लेते हुए उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी तथा उनके त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा बैरक में रहने वाले सभी पुलिसकर्मियों को अपने आस-पास साफ-सफाई रखने, ठंड से बचाव रखने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20655 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 5 =